आखिरकार ये हो ही गया । फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी, जिसने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है, आखिरकार एक लंबे अंतराल यानी 19 साल बाद फ़िर साथ काम करने जा रहे हैं । संजय लीला भंसाली एक प्रेम कहानी पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं । भंसाली की इस फ़िल्म का ऑफ़िशियल ऐलान उनके जन्मदिन यानी 24 फ़रवरी को किया जाएगा । सुनने में यह भी आया है कि भंसाली जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू भी कर देंगे ।

BREAKING! 19 साल बाद संजय लीला भंसाली अपने फ़ेवरेट स्टार सलमान खान के साथ बनाएंगे लव स्टोरी

सलमान खान भी संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं

गौरतलब है कि, भंसाली काफ़ी समय से सलमान के साथ काम करना चाह रहे थे लेकिन अब ये संभव हो पा रहा है । जैसे ही सलमान अपनी आगामी फ़िल्म दबंग 3 की शूटिंग खत्म कर लेंगे उसके बाद वह भंसाली की फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे । तब तक भंसाली का प्रोडक्शन हाउस अपनी इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम भी कर लेगा । कहा जा रहा है कि यूं तो तीन स्क्रिप्ट तैयार हैं लेकिन इसमें से किस को फ़ाइनल करना है इस पर विचार-विमर्श चल रहा है ।

बता दें कि, सलमान ने दो दशकों पहले भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था । इस फ़िल्म में सलमान के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आईं थी । और अब एक बार फ़िर 19 साल बाद सलमान भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं । खबरों के मुताबिक फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी इंडस्ट्री की कोई बड़ी एक्ट्रेस होगी।

यह भी पढ़ें : तो क्या भंसाली फ़िर बनाएंगे 'करण-अर्जुन' सलमान खान-शाहरुख खान की जोड़ी, ये है असली सच्चाई

गौरतलब है कि, भंसाली ने अपनी एक और फ़ेवरेट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ गोलियों की रासलीला राम लीला, बाजी राव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है ।