आपको बता दें कि, दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार एक विवाद में फ़ंस गए हैं । अभी कुछ दिन पहले ही कपिल ने, देश के प्रधानंत्री को टैग करते हुए अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर काफ़ी सुर्खियों में आ गए थे और अब एक बार फ़िर वो एक मुश्किल में फ़ंस गए हैं । अभी हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ से अपने रिश्ते का खुलासा किया और बताया कि वे जल्द ही उनसे शादी करने वाले हैं ।

कपिल शर्मा का अपने निजी जीवन के बारें में किए गए खुलासे से पूरी दुनिया हैरान थी, कि अचानक कपिल से जुड़ी एक और खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है । इस बार, ये खबर है कपिल शर्मा और मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे किरदारों से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर से जुड़ी । जी हां, खबर आ रही है कि कपिल और सुनील के बीच एक बार बहुत बड़ा झगड़ा हो गया है । दरअसल हुआ यूं था कि, जब कपिल शर्मा की पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली होते हुए मुंबई आ रही थी । उस दौरान फ्लाइट में कपिल ने कुछ ज्यादा ही पी ली थी, इसके बाद कपिल, सुनील के पास गए और उनपर चिल्लाने लगे और उनसे बदतमीजी से बात करने लगे । इतना ही नहीं कपिल ने सुनील पर हाथ भी उठाया । लेकिन सुनील ने धीरज से काम लेते हुए कपिल को कुछ नहीं कहा ।

और जब एक मनोरंजन वेबसाइट ने कपिल शर्मा से इस लड़ाई के बारे में बात की, तो उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें (एक लड़ाई होने के) कुछ याद नहीं । उन्होंने बताया कि, दरअसल हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है । हर जगह लड़ाई होती है । यह एक हेल्दी लड़ाई है । हम काम के लिए लड़ते हैं… । हम अच्छे काम के लिए लड़ते हैं । जैसे ही कपिल की सुनील के साथ झगड़े की खबर आई वैसे ही ये खबर आग की तरह फ़ैल गई । यहां तक कहा जा रहा है कि, कपिल ने सुनील के साथ जिस तरह की बदसुलूकी की है, उसकी वजह से सुनील द कपिल शर्मा शो छोड़ देंगे । हालांकि, अभी

तक इस बारें में कोई पुख्ता खबर नहीं है । बात को इतना ज्यादा बढ़ता देख, खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए पूरा वाकया कुछ इस तरह बताया,:

"जब मैं अपनी जिंदगी का एक अच्छा दौर एंजॉय कर रहा था, तभी सुनील पाजी के साथ लड़ाई की खबरों ने मुझे चौंका दिया । कुछ भी कहने से पहले इस बात को समझें कि यह खबर आई कहां से है और इसका मकसद क्या है! कुछ लोगों को तिल का ताड़ बनाने में मजा आता है । सुनील और मैं साथ खाते हैं, ट्रैवल करते हैं । मैं अपने भाई से साल में एक बार मिल पाता हूं लेकिन सुनील से मेरी रोज मुलाकात होती है । हमारा अधिकांश समय साथ ही कटता है । मैं सुनील का बहुत सम्मान करता हूं ।' सुनील के साथ अपनी लड़ाई की बात स्वीकारते हुए कपिल ने लिखा- यह सही है कि हमारी लड़ाई हुई लेकिन अनबन कहां नहीं होती । हम भी तो नॉर्मल इंसान हैं । कलाकार के तौर पर मैं सुनील की बहुत इज्जत करता हूं और वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं ।' वहीं कपिल शर्मा ने मीडिया को दूसरी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की सलाह भी दी । उन्होंने लिखा- क्या सुनील और मेरा झगड़ा इतना बड़ा है कि मीडिया बाकी तमाम बातें भूलकर हम पर ध्यान दे रहा है । हम लोग परिवार से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ गुजारते हैं और झगड़े तो हर परिवार में होते हैं ।' अपनी इस पोस्ट में कपिल शर्मा ने यह दावा भी किया है कि वह सुनील ग्रोवर के साथ इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे, आप ज्यादा मजे मत लिया करो । साथ ही वह यह बताने से भी नहीं चूके कि उनकी फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा है ।

आपको बता दें कि, कई महीने पहले भी, कुछ मुद्दों को लेकर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक लड़ाई शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे हल हो गई थी ।

फ़िल्मों की बात करें तो, कपिल शर्मा जल्द ही अपनी दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म फ़िरंग़ी में नजर आएंगे, जो कि बतौर निर्माता उनकी पहली फ़िल्म होगी ।