
हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत ने फ़िल्ममेकर अभिषेक कपूर उर्फ़ गट्टू की फ़िल्म काई पो चे से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन खबरों का बाजार गर्म था कि सुशांत का अपने मेंटर-फ़िल्ममेकर, जिसने उन्हें टीवी स्टार से बॉलीवुड स्टार बनाया, के साथ झगड़ा हो गया । वहीं दूसरी ओर ये भी खबरें आ रही थी कि सुशांत का टीवी क्वीन, एकता कपूर, जिसने उन्हें अपने लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता में लीड रोल दिया, के साथ भी झगड़ा हो गया । लेकिन अब इस सभी खबरों पर विराम लग गया है क्योंकि बहुत जल्द सुशांत अपने दोनों मेंटर के साथ आगामी फ़िल्म में काम करेंगे ।
हालांकि वो फ़िल्म कौनसी होगी, इस बारें में अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हमने सुना है कि उस फ़िल्म का नाम केदारनाथ होगा, बहरहाल बाकी की डिटेल अभी तक फ़ाइनल की जा रही है ।
दोनों कपूर (एकता कपूर और अभिषेक कपूर ) के साथ सुशांत के तथाकथित झगड़े के बारें में बात करें तो, यह कहा जा रहा था कि सुशांत ने अभिषेक कपूर की फ़िल्म फ़ितूर से बाहर निकल गए थे, जिसके चलते निर्देशक काफ़ी परेशान और नाराज हो गए थे ।
वहीं दूसरी तरफ़, एकता कथित तौर पर परेशान थीं, क्योंकि सुशांत को बॉलीवुड फ़िल्मों में डेब्यू के लिए उनका शो छोड़ना पड़ा, जो उस समय काफ़ी अच्छा चल रहा था । लेकिन जल्द ही फ़िर एकता को अपनी फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड के लिए सुशांत को लेने का मौका मिला, लेकिन ये भी संभव न हो पाया और फ़िर उस फ़िल्म में सुशांत की जगह अर्जुन को साइन किया गया । तब से एकता और अभिषेक को सुशांत के साथ काम करने का मौका ही नहीं मिल पाया ।
गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत के पास इस समय फ़िल्मों की लाइन लगी है और उनमें शामिल हैं, राब्ता, ड्राइव, चंदामामा दोर के और मुरली-द अनसंग हीरो इत्यादि ।
















