अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है । उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है । अक्षय कुमार की फ़िल्में, जो अक्सर कोई न कोई सामाजिक संदेश से ओतप्रोत होती है, न केवल समीक्षकों बल्कि दर्शकों के दिल में भी जगह बनाने में कामयाब होती है । अक्षय की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करती है । इसलिए अक्षय कुमार को बॉलीवुड का 'गारंटी कुमार' भी कहा जाने लगा है । अक्षय अपनी शख्सियत से न जाने कितने लोगों को इंस्पायर करते हैं लेकिन एक विवाद जो उनका पीछा नहीं छोड़ता वो है उनके पास भारत के बजाए कनाड़ा का पासपोर्ट होना । लेकिन अब अक्षय ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है ।

अक्षय कुमार ने अप्लाई किया भारतीय पासपो्र्ट
देशभक्ति के जज्बे से भरी फ़िल्में बनाने से लेकर कई जगह अपनी देशभक्ति दिखाने में अक्षय कभी पीछे नहीं हटे है । लेकिन जब ये बात सामने आई कि उनके पास तो भारत का पासपोर्ट ही नहीं है बल्कि कनाड़ा का है, और उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है । इसलिए वह भारत में वोट करने योग्य नहीं है । इस पर उनके आलोचक उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने लगे लेकिन अब अक्षय ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बोला है ।
@akshaykumar talks about acquiring Indian citizenship at an event by @HindustanTimes pic.twitter.com/4Oy8dqRcEj
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) December 6, 2019
आज 17वें हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2019 में अक्षयऔर करीना कपूर खान साथ पहुंचे यहां दोनों ने कई मुद्दों पर दिलचस्प बात की । इस दौरान अक्षय ने अपनी नागरिकता को लेकर भी जवाब दिया । जब अक्षय से उनकी कनेडियन सिटीजन पर सवाल किया गया कि, आप इतना अच्छा काम करते हैं, लेकिन कभी-कभी आपकी सिटीजनशिप को लेकर भी सवाल किया जाता है तो इस पर आप क्या कहेंगे?
अक्षय ने बताई वजह
इस पर अक्षय ने जवाब देते हुए कहा कि, “जब मेरी काफी फिल्मे फ्लॉप हो रही थी तो एक कनाडा के दोस्त ने कहा कि तू यहां पर आ जा । मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया । उसके बाद मुझे कनाडा का पासपोर्ट मिला । उसके बाद मेरी पन्द्रहवीं फिल्म चल गई और फिर मैनें कभी मुड़कर नहीं देखा । लेकिन, मैनें कभी नहीं सोचा कि उस पासपोर्ट को बदलूं । मुझे दुख होता है कि मुझे ये प्रूव करने के लिए एक कॉपी दिखानी होगी । लेकिन अब मैंने अप्लाई कर दिया है और जल्द ही ये प्रोसेस पूरा हो जाएगा ।”
यह भी पढ़ें : मिशन मंगल के साथ अक्षय कुमार बॉक्सऑफिस पर बने 'हिट-मशीन', लगातार दी 10 हिट फ़िल्में
अपनी बात को पूव करते हुए अक्षय ने आगे कहा कि, उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की नागरिकता को तो कभी नहीं बदलवाया । “ऐसा होता तो मेरी पत्नी को भी मैं कनेडियन बना देता । मेरी पत्नी पूरी तरह से भारतीय है और मेरा बेटा भी भारतीय है । मेरी फ़ैमिली में जो भी है सब भारतीय है । मैं मेरे टेक्स यहां भरता हूं । मेरा जीवन ही इधर है ।”
















