आमिर खान ने अपनी महत्वाकांक्षी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर दी है । पंजाब में करीना कपूर खान के साथ आमिर खान ने फ़िल्म के शुरूआती हिस्सों की शूटिंग की । और अब आमिर खान अपने अगले शेड्यूल के लिए जैसलमेर पहुंच चुके है । बताया जा रहा है कि, आमिर खान जैसलमेर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर फिल्म की शूटिंग करेंगे ।

आमिर खान ने जैसलमेर में शुरू की शूटिंग
जैसलमेर के शूटिंग लोकेशन से अब आमिर की लाल सिंह चड्ढा बनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिसमें आमिर लंबी दाड़ी, लंबे बाल और सिर पर टोपी पहने हुए नजर आ रहे है । लाल सिंह चड्ढा के सेट से आई ये तस्वीरें निश्चितरूप से फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को और बढ़ा रही है ।

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो, इस फ़िल्म में आमिर एक पंजाबी व्यक्ति का किरदार निभा रहे है । यह फ़िल्म हॉलीवुड फ़िल्म फ़ॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है । लेकिन आमिर ने इस फ़िल्म का पूरी तरह से भारतीयकरण किया है ।

यह भी पढ़ें : Laal Singh Chaddha First Look: लाल सिंह चढ्ढा बन आमिर खान ने सभी को किया-'सत श्री अकाल'
अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा । फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है ।
















