एक से बढ़कर एक फ़िल्में देने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, एक नई मुसीबत में फ़ंस गए है । बॉक्सऑफ़िस को बेहतरीन फ़िल्में देने वाले अक्षय कुमार ब्रांड्स एंडोर्समेंट मार्केट में भी काफ़ी लोकप्रिय है । लेकिन अक्षय कुमार अपने लेटेस्ट विज्ञापन को लेकर एक मुसीबत में फ़ंसते हुए नजर आ रहे है । हाल ही में अक्षय ने निरमा वॉशिंग पाउडर का एक विज्ञापन किया जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है ।
अक्षय कुमार का निरमा विज्ञापन मुसीबत में फ़ंसा
निरमा वॉशिंग पाउडर के इस विज्ञापन अक्षय मराठा राजा के किरदार में नजर आते हैं । युद्ध से लौटे राजा और उनकी सेना का स्वागत होता है, लेकिन एक योद्धा की पत्नी जब कपड़े गंदे होने की शिकायत करती है तो उसके बाद खुद राजा व सेना अपने कपड़े धोते दिखाए जाते हैं । विज्ञापन में अक्षय को राजा की भूमिका में नाचते हुए बाल्टी में कपड़े धोते दिखाया जाता है ।
शिकायकर्ताओं द्दारा विज्ञापन में जिस तरह चीजों को दिखाया गया है उसे माराठा भावनाओं व सम्मान को आहत करने वाला बताया गया । नतीजतन अक्षय के खिलाफ़, मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है । उन पर मराठाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है ।
यह भी पढ़ें : साल 2019 में बॉक्सऑफ़िस को तकरीबन 720 करोड़ देने वाले अक्षय कुमार अब ये ड्रीम रोल निभाना चाहते हैं
अक्षय के इस विवादित विज्ञापन की वजह से ट्विटर पर #BoycottNirma भी ट्रेंड करने लगा । हालांकि इस पूरे वाकए पर अक्षय की तरफ़ से कोई बयान सामने नहीं आया है ।
















