शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अभिनीत आनंद एल राय की फिल्म जीरो रिलीज के पहले दिन में 20.14 करोड़ की कमाई कर चुकी है । इस सप्ताहांत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद है और जीरो क्रिसमस की छुट्टी का आनंद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Box Office: शाहरुख खान की जीरो को देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़, पहले दिन कमाए 20.14 करोड़ रुपये !

जीरो को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है

शनिवार के शुरुआती घंटों में जीरो के पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है। जीरो को सिंगल स्क्रीन्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, जिसके चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिल रही है।

जीरो में शाहरुख एक छोटे कद के व्यक्ति बउआ की भूमिका निभा रहे है। मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित, जीरो में एक अनूठी और साथ ही दिल छू लेने वाली कहानी प्रस्तुत की गई है।

शाहरुख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की सुपर हिट तिकड़ी की वापसी के साथ, जीरो एक अपरंपरागत कहानी के साथ दिलचस्प प्रदर्शन प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : बड़े स्तर पर निराश करती है जीरो !

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फ़िल्म जीरो गौरी खान द्वारा निर्मित है। अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ़ और शाहरुख द्वारा अभिनीत जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो चुकी है।