रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है । 8 मार्च को रिलीज हुई लव रंजन निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री जहां लोगों को पसंद आ रही है वहीं फ़िल्म की कहानी, फ़ैमिली वैल्यूज, रोमांस और इमोशनल राइड फ़िल्म के लिए बॉक्स ऑफ़िस संभावनाओं को बढ़ा रही है । होली के दौरान रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफ़िस धमाकेदार ओपनिंग की है ।

Box Office: रॉम कॉम शैली की फ़िल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से दर्शक हुए इंप्रेस ; बॉक्स ऑफ़िस की धमाकेदार ओपनिंग

रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार

10 साल पहले रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी [मई 2013] ने भी 19.45 करोड रु की कमाई कर रॉम कॉम शैली की फ़िल्मों में एक नया लेवल सेट किया था । और अब रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार भी उसी राह पर चलती हुई दिख रही है । तू झूठी मैं मक्कार ने अपनी रिलीज के पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की ।

दमदार ओपनिंग के साथ तू झूठी मैं मक्‍कार ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया है । भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग डे पर 13.41 करोड़ की कमाई की थी ।

प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, और प्यार का पंचनामा 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले लव रंजन तू झूठी मैं मक्‍कार के जरिए एक बार फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज दिया है ।

फिल्म को लेकर अच्छी उत्सुकता देखी जा रही है । आने वाले वीकेंड में फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में और ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा ।