बोनी कपूर ने अब राहत की सांस ली है और आभार जताते हुए कहते हैं कि उनकी दोनों शादियों से हुए बच्चें अब एक साथ एक फ़ैमिली के रूप में आ गए हैं । और अब एक बेहद विश्वसनीय सूत्र से पता चला है कि बोनी कपूर का विचार है कि अब उनके चारों बच्चें एक साथ एक छत के नीचे रहे यानी एक घर में ।

बोनी कपूर अब चारों बच्चों को एक साथ देखना चाहते हैं
“बोनी के दिमाग में यह विचार तब से आ रहा है जब उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया था और इस संकट की घड़ी में कैसे चारों बच्चें एक साथ आ गए । हालांकि, समस्या यह है कि उनका परिवार किस घर में रहेगा ? एक तो वो घर हैं जहां अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर एक साथ रहते हैं, ये वो घर हैं जब बोनी की पहली पत्नी मोना अपने दोनों बच्चों के साथ रहती थीं और दूसरा घर वो हैं जहां बोनी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ रहते हैं ” ऐसा सूत्र ने बताया ।
यह भी पढ़ें : धड़क में जाह्नवी कपूर की शानदर परफ़ोरमेंस देख रोने लगे बोनी और खुशी कपूर
ऐसी संभावना है कि बोनी और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी व खुशी अब अर्जुन और अंशुला के साथ रहेंगे ।
















