कैटरीना कैफ और सलमान खान, जिसकी जोड़ी टाइगर जिंदा है की फ़्रैंचाइजी को हिट करवाया, एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर साथ लौट रहे है । भारत, जिसमें पहले लीड एक्ट्रेस के रूप में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थी, में अब कैटरीना कैफ मु्ख्य अभिनेत्री होंगी । कैटरीना कैफ भारत में सलमान खान की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी ।

Katrina-Kaif-CONFIRMED-for-Salman-Khan-starrer-Bharat

जैसा कि सभी को पता है कि बीते हफ़्ते ही प्रियंका चोपड़ा ने भारत से बाहर होने का फ़ैसला किया । फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने एक ट्वीट कर प्रियंका के भारत छोड़ने की खबर का ऐलान किया था साथ उनके इस ट्वीट ने इस बात को भी साफ़ कर दिया था कि उन्होंने ये फ़िल्म अपने कथित बॉयफ़्रेंड निक जोनास के साथ सगाई करने के चलते छो्ड़ी है और इसके बाद वह अपनी शादी की तैयारी में जुटेंगी । हालांकि इन सब खबरों पर प्रियंका ने अभी तक अपनी चुप्पी बनाए रखी है ।

एक बार फ़िर कैटरीना कैफ अपना जादू चलाएंगी

इसके बाद, सलमान के फ़ैंस इस बात को लेकर काफ़ी चिंता में पड़ गए कि प्रियंका के जाने क्बाद कौनसी अभिनेत्री फ़िल्म में सलमान के अपोजिट नजर आएंगी । और नई अभिनेत्री के ऐलान का बेसब्री से इंतजार होने लगा । इस संबंध में कयास लगाए जा रहे थे कि, कैटरीना और दीपिका पादुकोण को इस फ़िल्म के लिए चुना जा सकता है । और अब इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि, ऐसा लगता है कि, प्रियंका के बाद कैटरीना को इस रोल के लिए फ़ाइनल कर लिया गया है ।

बेहद प्यार की जाने वाली सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फ़िर अली अब्बास जफ़र के साथ भारत में भी अपना जादू चलाने में कामयाब होगी । अली भी कैटरीना को चुनकर बेहद उत्साहित है । टाइगर जिंदा है कि अपार सफ़लता के बाद अलि एक बार फ़िर इस जोड़ी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित है ।

कैटरीना के साथ काम करने के लिए अली अब्बास उत्साहित

अली ने अपने उत्साह को जाहिर करते हुए लिखा, "मैं भारत के लिए सलमान और कैटरीना के साथ फ़िर से काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं । हमने अतीत में एक साथ रोमांचक काम किया है और एक बार फ़िर इस जोड़ी के साथ काम करना वाकई दिलचस्प होगा । भारत में एन मौके पर कैटरीना को चुना गया और वह काफ़ी प्रतिभाशाली है और उनके साथ फ़िर से काम करना बहुत खुशी की बात है ।''

इस फ़िल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू हुई थी । इसके पहले शेड्यूल में कई सारे सर्कस के सीन फ़िल्माए जाने है जिसमें सलमान और दिशा पटनी नजर आएंगी । कैटरीना आगामी शेड्यूल,जो कि सितंबर में शुरू होंगे, की शूटिंग ज्वाइंन करेंगी ।

अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म भारत एक कोरियन ड्रामा ओड टू माई फ़ादर से प्रेरित है । इस फ़िल्म में भारत के 70 सालों का इतिहास दर्शाया जाएगा । इस फ़िल्म को माल्टा, अबु धाबी, पंजाब और दिल्ली में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा । इस फ़िल्म में सलमान, कैटरीना और दिशा पटनी के अलावा, सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ़ भी नजर आएंगे ।

यह भी पढ़ें : SHOCKING: प्रियंका चोपड़ा द्दारा सलमान खान की भारत छोड़ने की ये है असली वजह, कैटरीना कैफ़ की संभावना बढ़ी

यह फ़िल्म अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है । भूषण कुमार की टी-सीरिज के सहयोग से यह फ़िल्म अतुल अग्निहोत्री द्दारा प्रोड्यूस की जा रही है ।