बॉबी देओल, जो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ हाउसफ़ुल 4 में नजर आएंगे, ने सलमान के साथ रेस 3 से अपना शानदार कमबैक किया था । और अब बॉबी देओल सलमान खान की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं । क्योंकि सलमान खान की वजह से ही बॉबी को रेस 3 ऑफ़र हुई थी और उन्हीं की वजह से उन्हें हाउसफ़ुल 4 का भी हिस्सा बनने का मौका मिला । रेस 3 में आने से पहले बॉबी ने अपनी फ़िटनेस पर भी जमकर काम किया जिसकी झलक रेस 3 के दौरान देखने को मिली । बता दें कि 1990 से 2000 के दशक में बॉबी ने कई हिट फ़िल्में दी है ।

पहले रेस 3 और अब हाउसफ़ुल 4, दोनों के लिए सलमान खान के शुक्रगुजार हैं बॉबी देओल

बॉबी देओल ने सलमान खान का आभार जताया

बॉबी चाहते हैं कि उन्हें आगे आने वाले समय में और फ़िल्में मिले इसके लिए वह खुद को तैयार कर रहे हैं । सलमान का आभार जताते हुए बॉबी ने कहा कि उन्हें सलमान की वजह से ही रेस 3 ऑफ़र हुई थी और हाउसफ़ुल 4 के मिलने की वजह भी वह ही है ।

बॉबी की आगामी फ़िल्म है हाउसफ़ुल 4

बॉबी इन इनों अपनी हाउसफ़ुल 4 की स्टारकास्ट के साथ फ़िल्म के प्रमोशन में बिजी हैं । अक्षय और रितेश के बारें में बात करते हुए बॉबी ने कहा कि हाउसफ़ुल फ़्रैंचाइजी की यूएसपी हैं अक्षय और रितेश । इसके बाद बॉबी ने आगे कहा कि उन्हें फ़िल्म के दौरान अक्षय और रितेश से काफ़ी कुछ सीखने को मिला ।

यह भी पढ़ें : The Kapil Sahrma Show: कपिल शर्मा के शो में रितेश देशमुख ने खोला अक्षय कुमार का एक 'सीक्रेट'

वर्क फ़्रंट की बात करें तो बॉबी की आगामी फ़िल्म हाउसफ़ुल 4, दीवाली के दौरान 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । फ़रहाद सामजी द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, बॉबी, रितेश देशमुख, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंग़ी ।