काले हिरण शिकार मामले में आखिरकार 20 साल बहुप्रतिक्षित फ़ैसला आ ही गया । और इस फ़ैसले ने सलमान खान सहित सभी को चौंका दिया है । साल 1998 में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण शिकार के मामले में सलमान खान को मुख्य आरोपी साबित किया गया । काला हिरण शिकार मामले (Blackbuck Poaching Case) में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए 5 साल कैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है । जबकि उनके साथ मामले में आरोपी रहे अन्य फिल्मी सितारों - सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है ।

सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल जेल में भेजा जाएगा
बताया जा रहा है कि सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल जेल में भेजा जाएगा, जहां पहले से ही आसाराम कैद में है । सरकारी वकील का कहना है कि सलमान खान को एक रात जेल में बितानी होगी । सलमान के खिलाफ जजमेंट 196 पेज का है । अदालत में सज़ा पर बहस के दौरान जहां सरकारी वकील ने अधिकतम सजा की मांग की थी, वहीं सलमान के वकील ने कम से कम सजा की मांग की थी ।
गौरतलब है कि सलमान वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 और अन्य कलाकार वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : काला हिरण शिकार केस : तब्बू को देखते ही होश खो बैठा फ़ैन और कर बैठा बदतमीजी
सलमान के वकील अब इस केस को उच्चतम न्यायालय में लेकर जाएंग़े । और अब हम सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत के अगले कदम का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । सजा के बाद अभिनेता को अब जोधपुर सेंट्रल जेल में ले जाया जाएगा ।
हालिया खबरों के मुताबिक, सलमान को सजा सुनाने के बाद कोर्ट में ही रोने लगी उनकी बहनें अलवीरा और अर्पिता । आपको बता दें कि काले हिरण शिकार का ये मामला 20 साल पुराना है । और अब 20, साल बाद इस केस पर फ़ैसला आया है ।
यह भी पढ़ें : काले हिरण शिकार केस में सलमान खान दोषी साबित हुए, सजा दिलवाने के लिए पीछे पड़े सरकारी वकील
दरअसल हुआ यूं था, साल 1998 में जोधपुर में स्थित बेहद दमदार समुदाय, विश्नोई समाज के कुछ लोगों ने जब जंग़ल में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण को मृत देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की और फ़िर पूरी छानबीन के बाद पाया गया कि, फ़िल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए कलाकारों ने इनका शिकार किया है । पुलिस ने फ़िर इस मामले की पूरी बारिकी से छान बीन की तब एक स्थानीय निवासी, ने अपने बयान में कहा कि सलमान खान ने इसे अपनी बंदूक से मारा है और उनके साथ उस दौरान अभिनेत्री तब्बू बैठी हुई थी और वह उन्हें ऐसा करने के लिए उकसा रही थी ।
















