कल, बॉलीवुड के दबंग़ खान, सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 20, साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में मुख्य आरोपी साबित करते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई । सलमान खान को सजा मिलने के ऐलान से मानो हर तरफ़ हड़कंप सा मच गया खासकर बॉलीवुड में । आपको बता दें कि इस तरह के मामले में यह एक अभूतपूर्व फ़ैसला है । सजा के ऐलान के बाद सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया ।

सलमान खान बने कैदी नं 106
आपको बता दें कि जब तक सलमान को जमानत नहीं मिलती तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा । इसलिए सजा के ऐलान के बाद पहले उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया और इसके बाद उन्हें सीधा जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया जहां उन्हें कैदी नंबर 106 दिया गया है और उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल के वॉर्ड नंबर 2 में रखा गया है । खबरों के अनुसार जेल में सलमान ने कोई भी अतिरिक्त सुविधा की मांग नहीं की है और आम कैदी की तरह ही अपनी रात गुजारी है । यदि खबरों की मानें तो उन्हें आज यानी 6 अप्रैल को कैदी की यूनिफ़ॉर्म भी दे दी जाएगी ।
जेल का सामान्य खाना ही सलमान को परोसा गया
इतना ही नही, कुछ मीडिया खबरों के अनुसार सलमान को जेल में सामान्य खाना ही परोसा गया । बीती रात अभिनेता को सादी दाल-रोटी ही परोसी गई । लेकिन उन्होंने खाना नहीं खाया, और जब इस बाबत उनका मेडिकल टेस्ट हुआ तो उनमें हाई-ब्लड प्रेशर की शिकायत पाई गई और इसलिए ही उन्होंने खाना नहीं खाया था । हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है ।
सुनने में तो यह भी आ रहा है कि, सलमान को जल्द ही अन्य जेल कैदियों के साथ स्थानांतरित किया जाएगा । क्योंकि पुलिस अधिकारियों को लगता है कि उनका अकेले रहना खतरे से खाली नहीं है इससे उनकी जिंदगी को खतरा है ।
आपको बता दें कि इस केस की एक सुनवाई में जोधपुर के एक खतरनाक गैंगस्टर ने सलमान को खुद मारने की धमकी दी थी । इसलिए इसके बाद से सलमान को पुख्ता सिक्योरिटी दी जा रही है ।
यह भी पढ़ें : सलमान खान को हुई जेल तो लोगों ने कहा- 'आखिर टाइगर का शिकार हिरण ने कर ही लिया'
सुपरस्टार को उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं पर बोलते हुए, यह कहा जा रहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जा रही है और न ही उन्होंने इसके लिए कोई फ़रमाइश की है । जेल के अधीक्षक विक्रम सिंह ने कथित तौर पर पुष्टि की है कि सलमान को केवल एक साधारण लकड़ी का बिस्तर, एक दरी और एक कूलर दिया गया है । बीती रात सलमान ने जेल का ही पानी पिया । साथ ही मच्छरों से बचने की भी उनके लिए व्यवस्था की गई है ।
















