दर्शकों को इस बार का रिएलिटी शो बिग बॉस 19 काफ़ी पसंद आ रहा है । इसी के साथ हमेशा की तरह शो की सबसे बड़ी यूएसपी, होस्ट सलमान खान भी बिग बॉस देखने की एक वजह बनते हैं । फैंस को वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि इन दो दिन सलमान खान शो में नजर आते हैं और पूरे हफ़्ते जो भी होता है उसका रिव्यू करते हैं । लेकिन इस बार का वीकेंड का वार कुछ अलग होने वाला है क्योंकि सलमान इस बार इसे होस्ट करते नहीं दिखेंगे । क्योंकि वो अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हो गए हैं ।

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार ; ‘जॉली एलएलबी’ अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने किया रिप्लेस

सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार

लेकिन फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बार शो के वीकेंड एपिसोड्स (13 और 14 सितंबर) को होस्ट करने आ रहे हैं जॉली एलएलबी 3 स्टार्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी । रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बार का बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार अक्षय कुमार और अरशद वारसी मिलकर होस्ट करेंगे बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएँगे ।

वैसे बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय शो को होस्ट करेंगे । ये भी देखना दिलचस्प होगा कि वो कंटेस्टेंट्स को क्या समझाइश देते हैं । वहीं अरशद वारसी तो बिग बॉस के सबसे पहले सीजन को होस्ट कर चुके हैं इसलिए यह शो उनके लिए नॉस्टैलजिया से कम नहीं होगा । बता दें कि अक्षय और अरशद अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को प्रमोट करने के लिए शो में आ रहे हैं ।

बता दें कि सलमान ने मंगलवार से अपनी फ़िल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में शुरू कर दी है । कहा जा रहा है कि वह लगातार कई दिनों तक वहाँ शूटिंग करने वाले हैं । कहा जा रहा है कि, सलमान फिल्म बैटल ऑफ गलवान के पहले शेड्यूल में कई धमाकेदार एक्शन सीन करने वाले हैं । हाल ही में फ़िल्म के सेट से सलमान का फर्स्ट लुक भी रिवील हुआ जिसमें वह आर्मी यूमिफ़ॉर्म पहने लीन बॉडी और मूंछ वाले गैलवान वाले लुक में नजर आए ।