कन्नड़ स्टार और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 का क्रेज देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म उनकी 2022 की सरप्राइज़ ब्लॉकबस्टर कंतारा का प्रीक्वल है और ऐलान के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म से न सिर्फ कंटेंट बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं।

SCOOP: ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 में दिलजीत दोसांझ का सरप्राइज ; नॉर्थ इंडियन ऑडियंस को अट्रैक्ट करना उद्देश्य

 

कंतारा: चैप्टर 1 से जुड़े दिलजीत दोसांझ

अब बॉलीवुड हंगामा के पास एक एक्सक्लूसिव जानकारी आई है, जो दर्शकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देगी। हमें पता चला है कि पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ कांतारा: चैप्टर 1 से जुड़ गए हैं। दिलजीत कल फिल्म के लिए एक खास गाना रिकॉर्ड करने वाले हैं।

एक इंडस्ट्री सूत्र ने बताया, “दिलजीत का कंतारा: चैप्टर 1 से जुड़ना इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया कोलैबोरेशन्स में से एक है। इस कदम के पीछे मकसद है फिल्म की पहुंच को उत्तर भारत में और मजबूत करना। जैसे ही यह खबर बाहर आएगी, दर्शकों की नज़र इस गाने पर टिकी रहेगी।”

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत और साप्तमी गौड़ा भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगी।