टीवी के सबसे लोकप्रिय और रियल्टी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 14 का इंतजार अब खत्म होने वाला है । क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस 14 के प्रीमियर का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है । सलमान खान ने वीडियो जारी कर बताया कि बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर 2020 को शनिवार रात 9 बजे होगा । हालांकि सलमान खान ने बिग बॉस 14 की थीम और प्रतियोगियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है ।

सलमान खान ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 14 का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान शो के बारे में बता रहे हैं । शो को ऐलान करते हुए टैगलाइन में लिखा गया है कि अब 2020 की हर समस्या को चकनाचूर करने का वक्त आ गया है । प्रोमो वीडियो नजर आ रहा है कि सलमान बेड़ियों से बंधे हुए हैं और उनके मुंह पर मास्क लगा हुआ है । वो पहले मास्क हटाते हैं और फिर अपने बेड़ियां भी तोड़ते हैं ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: बिग बॉस 14 के लिए सलमान खान को मिलेंगे 250 करोड़ रु, ये है मेकर्स और सलमान के बीच की डील
लोगों को बिग बॉस 14 के प्रति्योगियों के नामों को जानने का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी तक इस बारें में कोई जानकारी सामने नहीं आई है । कहा जा रहा है कि कोरोना काल की वजह से शो में काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे । बिग बॉस 14 में लॉकडाउन के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी असर देखने को मिलेगा । शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए भी कई गाइडलाइन्स रखी गई है मेकर्स ने फ़िल्म के लिए 16 प्रतियोगियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और इनका खुलासा शो के प्रीमियर पर ही होगा ।
















