कंगना रनौत ने हाल में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कर दी थी जिसके बाद कंगना और शिवसेना के बीच इतना तनातनी हो गई कि बीएमसी ने कंगना के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड स्थित ऑफिस के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया । हालांकि इसके बाद कंगना रनौत के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट से बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ स्टे ऑर्डर ले लिया था । और अब खबर आ रही है कि, बीएमसी ने अब कंगना रनौत के मुंबई के खार स्थित फ़्लैट में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा है ।

कंगना रनौत के घर के अंदर हुआ अवैध निर्माण उनके ऑफ़िस से भी ज्यादा गंभीर, BMC ने भेजा नोटिस

कंगना रनौत को मिला एक और नोटिस

मुंबई में कंगना के खार स्थित घर के अंदर किये गए अवैध निर्माण को लेकर ये नोटिस भेजा गया है । बीएमसी का कहना है कि कंगना के घर में उनके दफ्तर से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण कराया गया है । बीएमसी अधिकारियों का दावा है कि उपरोक्त सभी उल्लंघन कंगना के ऑफ़िस की तुलना में बहुत गंभीर उल्लंघन हैं जिन्हें BMC द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था । इस नोटिस में बीएमसी ने कंगना रनौत को एक महीने में बीएमसी के अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए या बीएमसी को इस पर जवाब देने के लिए कहा है ।

कंगना मुंबई के खार वेस्ट स्थित DB ब्रीज (आर्किड ब्रीज) के 16 नंबर रोड पर बनी एक इमारत की 5वीं मंजिल पर रहती हैं । इस मंजिल पर कंगना के कुल 3 फ्लैट हैं, जिनमें से एक फ्लैट 797 वर्ग फुट, दूसरा फ्लैट 711 वर्ग फुट और तीसरा फ्लैट 459 वर्ग फुट का है । फिलहाल कंगना के घर में अवैध निर्माण का केस कोर्ट में है, जिसकी सुनवाई 25 सितंबर को होगी ।

कंगना के फ्लैट के अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने अपने नोटिस में बताया है-

1- इलेक्ट्रिक फिटिंग के संक सीमेंट से भरकर उसका कार्पेट एरिया के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है ।

2- पौधे लगाने के लिए प्रदान की गई जगह पर सीढ़ियां लगाई हैं ।

3- खिड़कियों पर लगाए गए छज्जा के आसन की दीवारों को हटाकर बाल्कनी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है ।

4- सर्विस स्लैब संक सीमेंट से भर दिए हैं और एडजसन्ट दिवार को तोड़कर बाल्कनी में तब्दील कर कमरा बना दिया है ।

5- उत्तर पश्चिम की ओर सीढ़ी और रसोई के बीच कॉमन रास्ता और रसोई के पास दरवाजा बनाकर कवर किया गया है।

6- तीनों फ्लैट्स के बीच प्रदान किए गए कॉमन जगह पर अवैध दरवाजे लिफ्ट के सामने बना दिए हैं।

7- तीनों फ्लैट्स को जोड़ने के लिए कॉमन दीवारें तोड़ी गई हैं । ( IMP )

8- शौचालय और बाथरूम के पास नलिकाएं या तो आकार में बदली हुई या ढकी हुई पाई गई हैं । ( IMP )