बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं । हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस 14 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । फ़िनाले में अब केवल दो ही हफ्ते बचे हैं ऐसे में घर में मौजूद बचे हुए सभी प्रतियोगियों ने विनर की ट्रॉफ़ी के लिए अपनी रेस और तेज कर दी है । हाल ही में बिग बॉस ने फ़िनाले तक पहुंचने के लिए एक टास्क रखा जिसमें जीतने वाले को सीधे फ़ाइनल में जाने का मौका मिलेगा । और अब खबर आ रही है कि बिग बॉस के इस ‘टिकट टू फिनाले’ का टिकट रुबीना दिलैक ने जीता है । इतना ही नहीं रुबीना दिलैक ने निक्की तंबोली को नॉमिनेशन से बचाकर उन्हें पहला फाइनलिस्ट घोषित भी कर दिया है ।

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’ का टिकट, लेकिन फ़ाइनल में पहुंचाया निक्की तंबोली को

रुबीना दिलैक ने निक्की तंबोली को पहुंचाया फ़िनाले तक

खबरों की मानें तो बिग बॉस के इस ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में आखिर तक अली गोनी, राहुल वैद्य और रुबीना डटे रहे । इस टास्क के संचालक पारस छाबड़ा थे जिन्हें इसका फैसला करना था कि कौन इस टास्क का विजेता बना और फ़िनाले का टिकट हासिल करने में कामयाब हुआ । पारस अपना फ़ैसला सुनाते हुए टिकट टू फिनाले में जाने का मौका रुबीना को देते हैं । इस तरह रुबीना फ़ाइनल में जाने वाली पहली प्रतियोगी बनती हैं । हालांकि खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि इस टास्क के खत्म होने पर राहुल के बैरल में 40 बोरियां थीं, जबकि रुबीना के बैरल में केवल 30 । लेकिन फ़िर भी खेल के अंत में संचालक पारस छाबड़ा ने रुबीना को टास्क का विनर बताया ।

निक्की को मिला दोस्ती का फ़ायदा

अब इसमें एक ट्विस्ट ये है कि क्योंकि रुबीना पहले से ही दंड के तौर पर बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं इसलिए उन्हें टिकट टू फिनाले नहीं मिलाता है । अब रुबीना को यह अधिकार दिया जाता है कि वह किसी एक सदस्य को 'टिकट टु फ़िनाले' दे सकती हैं । ऐसे में रुबीना निक्की तंबोली के साथ दोस्ती दिखाते हुए उन्हें ये टिकट दे देती हैं । तो इस तरह से निक्की तंबोली फिनाले में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टंट बन गई हैं ।

यह भी पढ़ें : 21 फ़रवरी को होगा बिग बॉस 14 का ग्रैंड फ़िनाले, ये दो शो लेंगे सलमान खान के शो की जगह ?