एक विलेन की सफ़लता के बाद ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया था । और आज फ़ाइनली मेकर्स ने मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही एक विलेन के सीक्वल का ऑफ़िशियल ऐलान कर दिया है और जिसका नाम है, एक विलेन रिटर्न्स । इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे वहीं फ़ीमेल लीड में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगी । फ़िल्म के टाइटल के साथ मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है ।

अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम ने एक अलग अंदाज में अनाउंस की एक विलेन रिटर्न्स, 11 फरवरी 2022 को होगी रिलीज

जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की एक विलेन रिटर्न्स

जॉन ने इसका ऑफ़िशियल ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “इस कहानी का हीरो, विलेन है ! #EkVillainReturns, 11 फरवरी 2022 ”

वहीं एकता कपूए ने भी सोशल मीडिया पर इसका ऑफ़िशियल ऐलान करते हुए लिखा, “365 दिनों में एक विलेन की वापसी होगी । कहानी फिर करें शुरू ? 11 फरवरी 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स ।”

मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही एक विलेन रिटर्न्स को एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं ।