बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं । हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस 14 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । फ़िनाले में अब केवल दो ही हफ्ते बचे हैं ऐसे में घर में मौजूद बचे हुए सभी प्रतियोगियों ने विनर की ट्रॉफ़ी के लिए अपनी रेस और तेज कर दी है । हाल ही में बिग बॉस ने फ़िनाले तक पहुंचने के लिए एक टास्क रखा जिसमें जीतने वाले को सीधे फ़ाइनल में जाने का मौका मिलेगा । बिग बॉस के इस ‘टिकट टू फिनाले’ में पहली फ़ाइनलिस्ट बनीं निक्की तंबोली । और अब दूसरी फ़ाइनलिस्ट बनीं हैं राखी सावंत । राखी सावंत ने एक बड़ी कुर्बानी देकर फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है ।

राखी सावंत बनीं दूसरी फ़ाइनलिस्ट
बिग बॉस ने पहले ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क खत्म होने के बाद बाकी घरवालों को एक और चांस दिया जिसके जीतने पर वो भी सीधा फिनाले वीक में पहुंच सकते हैं । इस टास्क में 14 लाख रुपए का एक चेक गार्डन एरिया में रखा गया था । टास्क यह था कि जो भी इस चेक को खोज पाएगा, उसे फिनाले वीक में एंट्री मिल जाएगी, लेकिन शर्त ये भी थी कि प्राइज मनी से कुल 14 लाख रूपए काट लिए जाएंगे । बिग बॉस 14 के इस टास्क में राखी, अली गोनी और राहुल वैद्य में से किसी एक को ये चेक उठाना था ।
राखी ने कबूला बिग बॉस का ऑफ़र
राखी बिना देर किए उस चेक को उठा लेती हैं जो 14 लाख रुपए का था । लेकिन बिग बॉस की शर्त के मुताबिक इस चेक का अमाउंट इस सीजन के विनिंग अमाउंट से कम होना है । इसलिए राहुल वैद्य और अली गोनी राखी को समझाते हैं कि अगर वह फिनाले नहीं जीती, तो उसके 14 लाख रुपए चले जाएंगे और उन्हें पैसे की जरूरत है, लेकिन राखी उनकी बातों में नहीं आती और बिग बॉस को चेक जमा करा देती हैं । इस कुर्बानी को देकर राखी फ़िनाले वीक में जाने वाली दूसरी फ़ाइनलिस्ट बन जाती हैं ।
बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के इस ‘टिकट टू फिनाले’ का टिकट रुबीना दिलैक ने जीता लेकिन क्योंकि रुबीना पहले से ही दंड के तौर पर बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं इसलिए उन्हें टिकट टू फिनाले तो नहीं मिलाता है लेकिन एक विशेषाधिकार मिलता है जिसे यूज करके वह निक्की तंबोली को पहली फ़ाइनलिस्ट बना देती हैं ।
यह भी पढ़ें : 21 फ़रवरी को होगा बिग बॉस 14 का ग्रैंड फ़िनाले, ये दो शो लेंगे सलमान खान के शो की जगह ?
















