टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस अक्सर विवादों में रहने वाले लोगों को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए जाना जाता है ताकि दर्शक इससे जुड़ सके । और अब बिग बॉस का सीजन 12 शुरु हो चुका है ऐसे में खबरों में चल रही तनुश्री दत्ता, जिसने नाना पाटेकर और कई बॉलीवुड लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है, के बिग बॉस 12 में आने की खबरें जोर पकड़ रही है । हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रेस कॉंफ़्रेंस में खुलकर बात का दावा किया कि तनुश्री दत्ता ये सब विवाद बिग बॉस में आने के लिए फ़ैला रही है । लेकिन लगता है मनसे यानी राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना तनुश्री दत्ता को बिग बॉस 12 में एंट्री लेने नहीं देगी ।

मनसे नहीं होने देगी तनुश्री दत्ता की बिग बॉस 12 में एंट्री
आपको बता दें कि तनुश्री ने अपने धमाकेदार इंटरव्यू में न केवल नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए बल्कि मनसे पर भी उनके साथ तोड़फ़ोड़ करने का आरोप लगाया था । और ये बात मनसे को जरा भी रास नहीं आई । इसलिए अब मनसे तनुश्री को लेकर सख्त हो गया है । मनसे सीधे तौर पर कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे बिग बॉस 12 के मेकर्स व वायकॉम 18 को धमकी दी है कि अगर वो तनुश्री को अपने शो में एंट्री देते हैं तो वह शो को होने नहीं देंगे । मनसे ने सीधे -सीधे धमकी देते हुए कहा है कि अगर तनुश्री को शो में बुलाया गया तो वे शो के सेट को तोड़ देंगे ।

गौरतलब है कि तनुश्री ने MNS पर धमकियां देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि, दिवंगत बाल ठाकरे की कुर्सी राज ठाकरे को नहीं मिली, इसलिए खुद को साबित करने के लिए वह अपने गुंडे तोड़फोड़ के लिए भेजते हैं । जबकि मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि वह उनकी शुक्रगुजार हैं कि वे लगातार उनकी रक्षा कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद का मजाक बनाते हुए शक्ति कपूर ने कहा-'उस समय तो मैं बच्चा था'
बता दें कि इससे पहले नाना पाटेकर ने भी तनुश्री को उनकी छवि खराब करने के लिए लीलग नोटिस भेजा है । पिछले दिनों नाना के खिलाफ तनुश्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था । यह मामला 2008 का है जब तनुश्री फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग कर रही थीं । इसके बाद लगातार होती घटनाओं ने उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था ।
















