दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म जर्नी ऑफ कर्मा के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए । इस दौरान शक्ति कपूर, जो खुद कई तरह के विवादों में फ़ंस चुके हैं, से इन दिनों सुर्खियों में चल रहे तनुश्री दत्ता विवाद, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, पर राय जाननी चाहिए । चूंकि तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स खुलकर अपना पक्ष रख चुके हैं और अब इस बारें में शक्ति कपूर ने भी अपना बयान दिया है ।

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद का मजाक बनाते हुए शक्ति कपूर ने कहा-'उस समय तो मैं बच्चा था'

शक्ति कपूर इस विवाद पर कुछ भी बोलने से कतराए

जब शक्ति से पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे से साफ़ तौर पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि, जो भी चल रहा है, उन्हें इस बारें में कुछ भी नहीं पता क्योंकि वह इस दौरान देश से बाहर थे । शक्ति ने हंसते हुए इस बात को टालते हुए कहा कि, ''मैं कल ही विदेश से लौटा हूं । मैं वहां गणपति बप्पा की पूजा के लिए गया हुआ था । मुझे इस केस के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है । और वैसे भी ये तो 10 साल पहले का मामला है....उस समय तो मैं बच्चा था ।' आप भी सुनिए शक्ति ने क्या कहा-

हालांकि इस मामले पर कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने खुलकर अपनी राय रखी है और उनमें शामिल हैं, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, फ़रहान अख्तर, सोनम कपूर आहुजा, शिल्पा शेट्टी और स्वरा भास्कर जैसी कई हस्तियों ने #MeToo movement को सपोर्ट करते हुए तनुश्री को खुलकर अपना सपोर्ट दिया । जबकि, जबकि, कुछ सेलिब्रिटी ने अभी भी इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी है ।

यह भी पढ़ें : SHOCKING VIDEO: तनुश्री दत्ता की कार पर 10 साल पहले ऐसे हुआ था हमला, ये देखकर रूह कांप जाएगी

आपको बता दें कि जब से तनुश्री ने नाना पाटेकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है तब से ये मुद्दा दिन-ब-दिन सुलगता जा रहा है । और अब नाना ने भी तनुश्री के खिलाफ़ लीगल एक्शन लेने का फ़ैसला किया है । और अब इस हफ़्ते नाना एक प्रेस कॉंफ़्रेंस आयोजित करेंगे जहां वह साल 2008 में फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज की घटना के बारें में विस्तार से बताएंगे ।