मनमर्जियां में अपनी बेहतरीन परफ़ोर्मेंस से सभी का दिल जीतने के बाद अब अभिषेक बच्चन जल्द ही अजय देवगन द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म द बिग बुल में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । कूकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही अभिषेक बच्चन की इस फ़िल्म में जहां इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी वहीं अब इस फ़िल्म में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है । जी हां,टीवी एक्ट्रेस से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी निकिता दत्त द बिग बुल में अभिषेक बच्चन की लव इंटरेस्ट का किरदार अदा करते हुए नजर आएंग़ी ।

द बिग बुल में अभिषेक बच्चन लीड रोल निभाएंगे
शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कबीर सिंह में नजर आईं अभिनेत्री निकिता दत्त अब द बिग बुल में अभिषेक के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी । खबरों की मानें तो निकिता दिल्ली में पहले से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं ।
द बिग बुल की बात करें तो, साल 1990 से 2000 के बीच हुई सच्ची घटनाओं और भारत के फ़ाइनेंशियल फ़ील्ड में हुए बड़े बदलाव पर बेस्ड है । कहा जा रहा है कि, द बिग बुल स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर बेस्ड होगी । क्योंकि हर्षद मेहता ने ही स्टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था इसलिए फ़िल्म का नाम द बिग बुल है । फ़िल्म में अभिषेक हर्षद के रोल में नजर आएंगे ।
यह भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन ने शुरू की अजय देवगन प्रोडक्शसं की फ़िल्म की शूटिंग
अजय देवगन और आनंद पंडित के प्रोडक्शन मेम बन रही इस फ़िल्म को कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा ।
















