19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की बैड न्यूज थिएटर में मज़बूती से अपने पैर जमाए हुए है । फिल्म रिलीज के पहले से ही जनता में माहौल बना चुकी थी और इसका फ़ायदा फ़िल्म की ओपनिंग को मिला । लोगों के दिलों में पहले ही घर कर चुकी बैड न्यूज ओपनिंग वीकेंड में भी पीछे नहीं रही ।

शानदार रहा बैड न्यूज का ओपनिंग वीकेंड
विक्की कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग से क्रिटिक और ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाबी हासिल की । फ़िल्म ने जहां रिलीज़ के पहले दिन शुक्रवार को 8.62 करोड़, शनिवार 10.55 करोड़, रविवार को 11.45 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह फ़िल्म महज़ तीन दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 30.62 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।
हालांकि यह अभी भी साल की सबसे बड़ी ओपनर फाइटर से बहुत दूर है, जिसने 115.30 करोड़ रुपये की भारी कमाई की थी । फिल्म के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, आर्टिकल 370, चंदू चैंपियन और मुंज्या की तुलना में अधिक हैं, जिनकी बाजार में महत्वपूर्ण उपस्थिति रही है ।
मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और पॉजिटिव फीडबैक के चलते बैड न्यूज़ से आने वाले दिनों में और ज्यादा कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है । ट्रेड एक्सपर्ट्स की प्रिडिक्शन के अनुसार बैड न्यूज़ दूसरे वीकेंड अच्छी कमाई कर सकती है ।
2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फ़िल्में :-
फाइटर - 115.30 करोड़ रू
कल्कि 2898 एडी - 112.15 करोड़ रू
शैतान - 55.13 करोड़ रू
बड़े मियाँ छोटे मियाँ - 38.07 करोड़ रू
क्रू - 32.60 करोड़ रू
बैड न्यूज़ - 30.62 करोड़ रू
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - 26.52 करोड़ रू
आर्टिकल 370 - 25.45 करोड़ रू
चंदू चैंपियन - 21 करोड़ रू
मुंज्या - 20.04 करोड़ रू
















