हिट फ़िल्मों के सीक्वल का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है लेकिन सलमान खान की फ़िल्मों के सीक्वल को लेकर उनके फ़ैंस के बीच एक अलग लेवल का उत्साह रहता है । सलमान खान की ऐसी ही एक फ़िल्म है किक, जो 2014 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित हुई थी । काफ़ी लंबे समय से सिर्फ़ सुनने में आता है कि सलमान खान किक के सीक्वल, किक 2 को प्लान कर रहे हैं लेकिन ये सिर्फ़ खबर बनकर रह जाती थी । लेकिन अब किक 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आई है  

सिकंदर के बाद सलमान खान शुरू कर सकते हैं किक 2 की शूटिंग ? साजिद नाडियाडवाला तैयार कर रहे हैं स्क्रिप्ट

सलमान खान की किक 2 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने खुलासा किया है कि फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिन्होंने ओरिजनल एक्शन पैक्ड फ़िल्म किक का निर्देशन किया था, अगले साल किक 2 को बनाने के लिए उत्सुक हैं। साजिद नाडियाडवाला किक 2 की स्क्रिप्ट पर लगन से काम कर रहे हैं । वह चाहते हैं कि, किक 2 पहली फ़िल्म से भी आगे निकले और लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे ।

हालांकि, नाडियाडवाला का अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत कई फ़िल्मों को एक साथ हैंडल करना उनके लिए काफ़ी मुश्किल हो रहा है। किक 2 पर अपना पूरा ध्यान देने के लिए, नाडियाडवाला पहले सलमान खान-स्टारर सिकंदर पर फ़ोकस कर रहे हैं ।

फिल्म निर्माता सलमान के साथ करीबी रिश्ता साझा करते हैं, और कथित तौर पर दोनों सीक्वल के लिए फिर से साथ आने के लिए उत्साहित हैं । किक, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जैकलीन फर्नांडीज और रणदीप हुड्डा भी थे, इसी नाम की तेलुगु फिल्म का सफल एडेप्टेशन था।

सिकंदर और हाउसफुल 5 के निर्माण के साथ, नाडियाडवाला का शेड्यूल बहुत व्यस्त है । जैसे-जैसे किक 2 की प्रत्याशा बढ़ती जा रही है, प्रशंसक निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।