
बाहुबली 2 से दर्शक अच्छी तरह जुड़ पाएं इसलिए इसके पहले भाग को हाल ही में सिनेमाघरों में फ़िर से रिलीज किया गया । पहले भाग को फ़िर से देखने के लिए दर्शकों का उत्साह देखते ही बना । और अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग से भी काफ़ी उम्मीदें हैं । दर्शकों की उम्मीद को बनाए रखते हुए फ़िल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है कि उन्हें फ़िल्म बाहुबली 2 यानी 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस देखने मिलेगा ।
ये एक्शन सीक्वेंस अब तक का सबसे विराट और भव्य एक्शन से शुमार है । इस विशेष सीक्वेंस के लिए 5,000 से भी अधिक कनिष्ठ अभिनेता का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही तकरीबन 500 अस्त्र-शस्त्र को उपयोग में लाया गया है । यह सब इतना भव्य है कि आजतक इतनी अधिक मात्रा में कनिष्ठ अभिनेता और हथियार का इस्तेमाल कभी नही हुआ था ।
![]()
महज इस एक्शन सीक्वेंस के लिए लगभग दो महीने का लंबा वक़्त लगा और दो महीने की कड़ी मेहनत और श्रम के बाद इस अनुक्रम पर जीत हाथ लगी । इस विशेष और अब तक के सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस में राणा दग्गुबाती उर्फ भल्लाला देव और प्रभास उर्फ शिवुडू अपना दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे । इस फ़िल्म के लिए वैसे तो सभी कलाकारों ने खास मेहनत की ही है लेकिन विशेष तौर पर इस सीक्वेंस के लिए प्रभास और राणा दग्गुबती ने खास तौर पर प्रशिक्षण लिया जिस के बाद वो इस विशाल एक्शन सीक्वेंस पर फ़तह हासिल कर पाए ।
फ़िल्म के पहले भाग में तो एक्शन था ही लेकिन इसके दूसरे भाग में पहले से भी ज़्यादा एक्शन की भरमार होगी और इसिलए यह भाग कई बेहतर और विशालकाई होगा, जो यकीनन अपने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ।
एस एस राजमौली द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म एआरकेए एंटरटेनमेंट द्दारा प्रोड्यूस की गई है । प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज इस फ़िल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















