फ़ैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस की पहली मराठी फिल्म हृदयांतर के साथ ह्रितिक रोशन मराठी चित्रपट में डेब्यू करने जा रहे हैं । दिल को छू लेने वाली इस भावुक फ़िल्म की रिलीज डेट का खुलासा खुद ह्रितिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया ।

विक्रम फडनीस प्रोडक्शन्स, यंग बेरी एंटरटेनमेंट (प्रताप सरनाइक और उनके पुत्र पुर्वेश सरनाईक) द्वारा निर्मित और विक्रम फडनीस द्वारा निर्देशित, ‘हृदयांतर’, एक भावनात्मक फिल्म है । जिसमें मुक्ता बर्वे, सोनाली खरे और सुबोध भावे मुख्य भुमिका में नजर आने वाले हैं ।

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के रूप में जाने जाने वाले, ह्रितिक रोशन ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए हृदयांतर की रिलीज डेट 9 जून, 2017 होने के बारे में ऐलान किया । साथ ही उन्होंने लिखा, "जिस फिल्म का मैं हिस्सा हूँ, उस फिल्म ‘हृदयांतर’ के रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए मुझे खुशी हो रहीं हैं । मेरे दोस्त निर्देशक विक्रम फडनीस ने फिल्म हृदयांतर का निर्देशन किया हैं ।'

निर्माता पूर्वेश सरनाईक कहते हैं, "फिल्म हृदयांतर परिवार और रिश्तों के बारे में बात करती है । यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है । हमने फिल्म बनाने की और पोस्ट प्रोडक्शन की प्रक्रिया का आनंद लिया है । कई लोगों ने मुझे बताया हैं, की, वे उत्सुकता से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं ।"

निर्देशक विक्रम फडनीस कहते हैं, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं पिछले 3 सालों से इस फिल्म पर काम कर रहा था और अब मेरी फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंच रही है । इसलिए मैं एक साथ ही, उत्साहित और चिंतित हूँ ।"