टीवी फ़ेम अंकिता लोखंडे ने इस साल कंगना रनौत की फ़िल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । अंकिता लोखंडे ने अपनी छोटी सी मौजूदगी ने न केवल समीक्षकों को बल्कि फ़िल्ममेकर्स को भी खासा प्रभावित किया । अब अंकिता लोखंडे की झोली में एक और फ़िल्म आ गई है । टाइगर श्रॉफ़ और श्रद्धा कपूर की एक्शन फ़िल्म बागी 3 में अंकिता लोखंडे को कास्ट किया गया है । अंकिता बागी 3 में काफ़ी अहम रोल निभाती हुई नजर आएंगी ।

बागी 3 में अंकिता लोखंडे बनेंगी श्रद्धा कपूर की बहन
खबरों के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी 3 में अंकिता फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बहन का रोल प्ले करती नजर आएंगी । इसका खुलासा खुद अंकिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया । अंकिता ने इंटरव्यू में बताया कि वह बागी 3 का हिस्सा बनने जा रही हैं । वह टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर उत्साहित हैं चुंकि ये एक अलग अनुभव होगा ।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म के लिए टाइगर और श्रद्धा दोनों ही एक्शन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इसलिए दोनों ने ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है । टाइगर बागी 3 में एक बार फ़िर रोनी के किरदार में नजर आएंगी । रितेश देशमुख इस फ़िल्म में टाइगर के भाई के किरदार में नजर आएंगे । जबकि श्रद्धा एयर होस्टेस की भूमिका में दिखाई देंग़ी ।
यह भी पढ़ें : बागी 3 में श्रद्धा कपूर भी एक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ़ से पीछे नहीं रहेंग़ी
साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म बागी 3 को अहमद खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह फ़िल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















