दिवाली पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की कॉमेडी फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 के लिए दर्शक बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे है । हाउसफ़ुल फ़्रैंचाइजी अपने कॉमेडी एलिमेंट को लेकर दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय है और इसलिए अब इसकी चौथी किश्त हाउसफ़ुल 4 को लेकर भी दर्शकों का उत्साह देखने लायक है । और दर्शकों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए आज अक्षय कुमार और फ़िल्म की टीम ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है । अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 के धमाकेदार टीजर के साथ फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है ।

अक्षय कुमार कल कराएंगे हाउसफ़ुल 4 की दु्निया से रू-ब-रू
हाउसफ़ुल 4 के टीजर ने यकीनन फ़ैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है । क्योंकि इस टीजर के साथ अक्षय (Akshay Kumar) ने अपने फैंस को कल एक झटके में 600 साल के सफर पर ले जाने की बात जो कही है । इसी के साथ उन्होंने बताया कि कल यानि बुधवार को सुबह 11 बजे फिल्म के करेक्टर पोस्टर्स भी सबके सामने होंगे. यह टीजर भी उनके सभी फैंस को साल 1419 से 2019 में प्रवेश करने के लिए न्यौता भी दे रहा है ।
अक्षय ने इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''हाउसफुल 4 की गुदगुदाने वाली सवारी के लिए गियर अप करें जो आपको कल 1419 में वापस ले जाएगा, एक के बाद एक पोस्टर सामने आने के बाद, हर घंटे सुबह 11 बजे से! देखते रहो''
यह भी पढ़ें : BREAKING: अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 का ट्रेलर 27 सितंबर को एक ग्रैंड ईवेंट में होगा लॉंच, ये है पूरी डिटेल
हाउसफुल 4 में अक्षय, कृति सैनॉन, राणा दग्गूबाती, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और जेमी लीवर, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कृति खरबंदा भी नजर आएंगी । फ़रहाद समजी द्दारा निर्देशित हाउसफुल 4 इसी साल 2019 दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















