Arjun Kapoor trained by NBA-1

अर्जुन कपूर, जो जल्द ही आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड में श्रद्दा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं, ने फ़िल्म में अपने किरदार में जान डालने के लिए कड़ी मेहनत की है । इस फ़िल्म में अर्जुन बास्केटबॉल के खिलाड़ी बने है और उनका किरदार जीवंत लगे इसके लिए उन्होंने एनबीए से 3 महीने तक बास्केटबॉल का प्रशिक्षण भी लिया ।

नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के प्रोफेशनल्स 5 महीने के लिए भारत आए थे । जिसमें से 3 महीने अर्जुन को ट्रेनिंग और बाकी के दो महीने फिल्म के बास्केटबॉल वाले सभी सीन के लिए मौजूद थे । मोहित सूरी कहते हैं “ अर्जुन बहुत ही मेहनती इंसान है और ट्रेनिंग के शुरुआत से ही हमें पता चल गया था कि इनका फिल्म में किरदार धाकड़ खिलाड़ी है जिसे ट्रेनिंग की जरुरत है । इसलिए हमनें एनबीए को यहां बुलाया और फिल्म में बास्केटबॉल के सीन को और पैना किया । मैं यह देखकर दंग रह गया कि अर्जुन ने पूरी लगन से इसे सीखा और अपना पूरा समय दिया ।”

वहीं अपनी ट्रेनिंग के बारे में अर्जुन कहते हैं “ मोहित ने एनबीए की टीम को यहां इंडिया बुलाया केवल मुझे ट्रेनिंग देने के लिए । ये तीन महीने बहुत शानदार थे, अब तो ऐसा लगता है जैसे मैने बास्केटबॉल सीख लिया है । यह महज शूटिंग के लिए नहीं था, अब मैं एक अच्छा खिलाड़ी बन गया हूं ।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अर्जुन कहते हैं कि 'फिल्म में मेरा किरदार माधव का है जो बिहार का रहने वाला है । जो शानदार बास्केटबॉल खेलता है और इसलिए ये सारी ट्रेनिंग हुई ।'

गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है । अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड मोहित सूरी द्दारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । यह फ़िल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।