जहां एक ओर अर्जुन कपूर अपनी पीरियड ड्रामा फ़िल्म पानीपत को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं वहीं वह जल्द ही निर्माता निखिल आडवाणी की आगामी फ़िल्म में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे । इस फ़िल्म को शशिलाल नायर, जिसने वन टू का फ़ोर और क्रोध जैसी फ़िल्में बनाई थी, की बेटी काशवी नायर निर्देशित करने वाली है । और अब अर्जुन कपूर की इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह लीडिंग लेडी के रूप में नजर आएंग़ी ।

निखिल आडवाणी की फ़िल्म में अर्जुन कपूर की लीडिंग लेडी बनी रकुल प्रीत सिंह

अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी रकुल प्रीत सिंह

अर्जुन की ये फ़िल्म भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी । काशवी भी इस फ़िल्म के साथ पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं । वहीं अर्जुन की बात करें तो अर्जुन और निखिल ने साथ में कल हो न के समय साथ काम किया था क्योंकि अर्जुन ने इस फ़िल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था ।

यह भी पढ़ें : पानीपत के लिए अर्जुन कपूर ने बनाई ऐसी टोन्ड बॉडी कि होने लगी 'हल्क' से तुलना

अर्जुन के अन्य फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म पानीपत में एक मराठा यौद्धा के रूप में दिखाई देंगे । इसके अलावा वह दिवाकर बनर्जी की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे ।