साल 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म 1942: ए लव स्टोरी ने अनिल कपूर के फ़िल्मी करियर को एक नई ऊचाई दी थी । इस रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म की कहानी ही नहीं बल्कि आर डी वर्मन द्दारा कंपोज किए गए गाने आज भी याद किए जाते है । हाल ही में अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि शुरूआत में विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी 1942: ए लव स्टोरी को उन्होंने करने से इंकार कर दिया था ।

अनिल कपूर खुद को रोमांटिक नहीं पाते
हाल ही में मीडिया से मुखातिब होने के दौरान अनिल ने बताया कि, क्यों वह फ़िल्म को करने से पहले इतना सोचते है । अनिल ने बताया कि 1942: ए लव स्टोरी एकमात्र ऐसी लव स्टोरी फ़िल्म है जो उन्होंने की जबकि शुरूआत में तो उन्होंने इसके लिए भी मना कर दिया था । अनिल को नहीं लगता था कि वो इस रोल के लिए फ़िट हो पाएंगे ।
इसलिए अनिल ने इस फ़िल्म के लिए आमिर खान या बॉबी देओल का नाम मेकर्स को सुझाया । क्योंकि अनिल खु्द को रोमांटिक नहीं पाते । लेकिन फ़िल्म करने के बाद आज अनिल इस फ़िल्म को करकर बहुत प्राउड फ़ील करते है । अनिल ने इस फ़िल्म में अपने किरदार के लिए अपने लुक को पूरी तरह से बदल दिया था । बालों, मूंछों से लेकर अपने वजन को भी अनिल ने घटाया था ।
आज के समय में अनिल को लगता है कि वह इस फ़िल्म में खुद के अलावा किसी और को इमेजिन नहीं कर सकते है । फ़िल्म के गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', कुछ न कहो' और 'रिम झिम रिम झिम' उनके फ़ेवरिट है ।
अनिल जल्द ही अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म पागलपंती में नजर आएंगे । अनिल और अनीस की जोड़ी ने इससे पहले वेलकम, वेलकम बेक, मुबारकां और नो एंट्री सहित कई फ़िल्मों साथ काम कर चुकी है ।
यह भी पढ़ें : अनिल कपूर को महाराष्ट्र के सीएम के रूप में देखना चाहते हैं फ़ैंस, अभिनेता ने दिया एपिक जवाब
पागलपंती की बात करें तो इस फ़िल्म में अनिल के अलावा इलिया डिक्रूज, उर्वशी रौतेला, सौरभ शुक्ला, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट नजर आएंगे । अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















