रणबीर कपूर की अपकमिंग फ़िल्म एनिमल कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है । फ़िल्म के डायरेक्टर से लेकर शानदार स्टार कास्ट तक फ़िल्म काफ़ी हद तक प्रत्याशा जगा चुकी है । अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फ़िल्म में रणबीर कपूर बिल्कुल अनदेखे अवतार में नज़र आएंगे । इस फ़िल्म में रणबीर के आठ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में नज़र आएंगे । फ़िल्म स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फ़िल्म के टीजर से पर्दा हटाने की पूरी तैयारी कर ली है ।

रणबीर कपूर की एनिमल का टीजर
एनिमल के टीजर से पहले मेकर्स प्री-टीजर रिलीज़ कर रहे हैं जो 11 जून को सुबह 11:11 बजे रिलीज किया जाएगा । सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माता टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार ने इसकी ऑफ़िशियल घोषणा कर दी है ।
दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर उत्साह बना रहे है इसलिए संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार फ़िल्म से जुड़ी सभी जानकारी सीक्रेट रख रहे हैं । लेकिन हमें पता चला है कि, रणबीर की फ़िल्म अंडरवर्ल्ड से जुड़ी हिंसा और किरदार के बारे में कहा था, “यह मेरे लिए एक नई शैली है । यह एक क्राइम ड्रामा और बाप-बेटे की कहानी है। यह कुछ ऐसा है जिसकी दर्शक मुझसे उम्मीद नहीं करते हैं । इस किरदार में ग्रे शेड्स बहुत है वह बहुत अल्फ़ा है जो कि मैं बिल्कुल नहीं हूं । इसलिए मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं ।”
दिलचस्प बात ये है कि, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की एनिमल को सनी देओल की ग़दर 2 और अक्षय कुमार की OMG 2 से बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला करना होगा । क्योंकि ये दोनों फ़िल्में भी 11 अगस्त को ही थिएटर में रिलीज़ हो रही हैं । भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित एनिमल 11 अगस्त, 2023 को पांच भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है ।
















