शाहिद कपूर बैक-टू-बैक फ़िल्में साइन करते जा रहे हैं । इस हफ़्ते की शुरुआत में अनाउंस हुआ था कि शाहिद को मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रूज़ ने अपनी अगली फ़िल्म के लिए बतौर लीड एक्टर कास्ट किया है । इतना ही नहीं इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों से पता चला था कि, शाहिद कपूर ने इस फ़िल्म के लिए अपनी फ़ीस में भी भारी कटौती की थी । इसके अलावा सुनने में आ रहा था कि, शाहिद कपूर की ये फ़िल्म पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर मुंबई पुलिस का रीमेक है लेकिन बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि ये फ़िल्म कोई रीमेक नहीं है बल्कि एक ओरिजनल कहानी है ।

शाहिद कपूर की फ़िल्म रीमेक नहीं
शाहिद की इस फ़िल्म के बारें में अंदर की जानकारी देते हुए इंडस्ट्री से जुड़े विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें दावा किया गया है कि शाहिद के साथ रोशन एंड्रयूज की फ़िल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है । लेकिन ये सही नहीं है । कोई शक नाम की ये फ़िल्म एक ओरिजनल स्क्रिप्ट है । अभी सब कुछ शुरुआती चरण में है । हालाँकि फ़िल्म की कास्ट और स्क्रिप्ट फ़िक्स कर ली है लेकिन इसके बारें में कोई जानकारी तभी सामने आएगी जब फ़िल्म कि शूटिंग शुरू होगी ।”
शाहिद स्टारर रोशन एंड्रयूज की फ़िल्म का फ़िलहाल के लिए नाम कोई शक रखा गया है जिसमें पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नज़र आएंगी । सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी ।
शाहिद के अन्य फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो, वह हाल ही में रिलीज़ हुई ब्लडी डैडी में इंटेंस अवतार में नज़र आएं हैं ।
















