Anil-Kapoor

अनिल कपूर ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2009 में डेनी बॉयल की ऑस्कर विनर रही फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से की थी । इसके बाद अनिल टॉम क्रूज अभिनीत हॉलीवुड फ़िल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - गोस्ट प्रोटोकॉल में भी नजर आए थे ।

अब हमने सुना है कि अनिल कपूर को अमेजॉन की आगामी वैज्ञानिक साहित्य पर बेस्ड ड्रामा सीरिज के लिए चुना गया है । इस टीवी सीरिज का अभी तक कोई नाम नहीं रखा है लेकिन यह टीवी सीरिज, मिशेल फैबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब, 'द बुक ऑफ़ स्ट्रेंज न्यू थिंग्स' पर बेस्ड है । अनिल इस टीवी सीरिज में विक्रम दानेश का किरदार अदा करेंगे ।

इस खबर पर मुहर लगाते हुए अनिल ट्विटर पर कहा कि, “The next chapter begins…#StrangeNewThings! One of the most complex characters I’ve ever played! @AmazonVideoIN”. इसके अलावा उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शो के बारे में बात करते हुए कहा कि, “Mr. India @AnilKapoor is set to star in a new Amazon Original pilot based on the hit novel ‘The Book of Strange New Things’. #ComingSoon”.

शो के बारें में बात करें तो, गेम ऑफ़ थ्रोन के रिचर्ड मैडन इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और हेली योएल ओसमेंट एक निर्णायक भूमिका में नजर आएंगी । इस शो की कहानी एक प्राइस्ट पीटर लेह के इर्द गिर्द घूमेगी, जो धरती पर अपनी बीबी को छोड़कर अंतरिक्ष में बस्ती बसाने में मदद करने के लिए चला जाता है । यह मैट कारमेन द्दारा लिखा गया है । एक घंटे का यह एपिसोड अमेजॉन स्टूडियो और लेफ़्ट बैंक प्रोडकशंस द्दारा को-प्रोड्यूस किया गया है ।