इस महीने की शुरूआत में बॉलीवुड हंगामा ने आपको बताया था कि अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत फ़िल्म गुड न्यूज के डायरेक्टर राज मेहता ने अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के लिए वरुण धवन और कियारा आडवाणी को कास्ट किया है । और अब राज मेहता की इस फ़िल्म से अनिल कपूर और नीतू कपूर भी जुड़ गई हैं । अनिल कपूर और नीतू कपूर इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में वरुण धवन के माता-पिता के रूप में नजर आएंगे । नीतू कपूर ॠषि कपूर के निधन के बाद फ़िर फ़िल्मों में कमबैक कर रही हैं ताकि वह खुद को बिजी रख सके ।

रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में वरुण धवन की मां बनकर फ़िल्मों में कमबैक करने जा रही हैं नीतू कपूर

वरुण धवन की मां बनेंगी नीतू कपूर

खबरों के मुताबिक, राज मेहता और ॠषभ शर्मा इन दिनों फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं । यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फ़िल्म की शूटिंग अक्‍टूबर-नवंबर में शुरू हो जाएगी । वरुण और कियारा की साथ में ये पहली फ़ुल-फ़्लैज्ड फ़िल्म होगी । इससे पहले ये दोनो कलंक फ़िल्म में नजर आए थे लेकिन उसमें कियारा का गेस्ट अपीरियंस था । दिलचस्प बात ये है कि, इससे पहले वरुण और कियारा निर्माता करण जौहर की फ़िल्म मिस्टर लेले में साथ काम करने वाले थे और इस फ़िल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करने जा रहे थे । लेकिन किसी कारणवश ये फ़िल्म अब नहीं बन पा रही है । राज मेहता की इस फ़िल्म में वरुण और कियारा एक दूसरे से रोमांस करते हुए नजर आएंगे ।

नीतू पिछली बार साल 2013 में अपने बेटे रणबीर कपूर और पति ॠषि कपूर के साथ फ़िल्म बेशरम में नजर आईं थी । वहीं अनिल की पिछली फ़िल्म मलंग थी ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: करण जौहर ने गुड न्यूज के डायरेक्टर की आगामी फ़न फ़िल्म में बनाई वरुण धवन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक जोड़ी

राज मेहता, जिसने गुड न्यूज के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था, के निर्देशन में बनने वाली ये दूसरी फ़िल्म होगी । गुड न्यूज को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था ।