सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में जबसे अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ पटना में सुशांत के पिता के के सिंह ने एफ़ आई आर दर्ज करवाई है तब से रिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । सुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती पर कई तरह से सवालिया निशान लग रहे हैं और इसकी वजह से वह बिहार पुलिस और ईडी प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर भी आ गई हैं । हालांकि इस केस के सिलसिले में मुंबई पुलिस पहले ही रिया से घंटों पूछताछ कर चुकी है । अपने ऊपर लग रहे तमाम कथित आरोपों के बाद अब रिया ने चुप्पी तोड़ी है और अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इस केस से जुड़ी तमाम बातों का खुलासा किया है और कई अनछुए पहलूओं का खुलासा किया है ।

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी चुप्पी को उनकी कमजोरी न समझे
रिया के वकील की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रिया जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं चाहे वह मुंबई पुलिस हो या फिर ईडी । इसी के साथ बयान में ये भी कहा गया है कि रिया आदित्य ठाकरे को जानती भी नहीं और न ही वह आज तक उनसे कभी मिली । इसके अलावा रिया के स्टेटमेंट में अप्रैल 2019 की एक रात का भी जिक्र हुआ है, जिसमें रियाऔर सुशांत की बहन प्रियंका दोनों एक पार्टी में गए थे । जहां प्रियंका ने शराब के नशे में पार्टी में शामिल लोगों के साथ बदतमीजी की थी ।
सुशांत की बहन पर लगाया छेड़खानी का आरोप
रिया ने अपने बयान में कहा कि, जब पार्टी के बाद वह सुशांत के रूम में सो रही थे और अचानक उनकी नींद खुली तो प्रियंका उनके साथ अश्लील हरकत कर रही थी । रिया ने तुरंत इस बारे में सुशांत को बताया और सुशांत की अपनी बहन प्रियंका से इस मामले को लेकर बहस भी हुई । यही वजह है कि सुशांत के परिवार से उनके संबंध कभी बहुत सहज नहीं रहे । और तो और सुशांत की अंत्येष्टि के समय 20 लोगों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं था, जिसकी वजह से वह सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थी । 8 जून को सुशांत की बहन मीतू सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में आई थी, तब सुशांत ने रिया को अपने घर जाने के लिए कहा था । उसी दिन रिया ने डॉ सुसैन वॉकर से थेरेपी भी करवाई थी ।
रिया के खाते में सुशांत की तरफ से एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं हुआ
इसके अलावा रिया ने अपने बयान में यही भी कहा कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए नहीं उकसाया, न ही उनके पैसों से उनका कोई लेना-देना रहा । उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं । रिया के खाते में सुशांत की तरफ से एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं हुआ ।
सच जल्द ही सबके सामने आएगा
रिया के बयान में कहा गया है कि मुंबई पुलिस और ईडी ने रिया और सुशांत के बीच रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे और पैसों के लेनदेन को लेकर भी काफी सवाल किए गए । यही नहीं इस मामले में मुंबई पुलिस और ईडी इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और डीएनए सैंपल भी लिए हैं । दोनों एजेंसियों के पास रिया के बैंक स्टेटमेंट, ये आईटीआर की फाइल, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा मौजूद हैं । लेकिन अबतक उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है । यह भी कहा गया कि आज के इलेक्ट्रॉनिक जमाने में किसी भी सबूत से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती और न ही किसी के खिलाफ कुछ गलत हो सकता है ।
रिया ने साफ़तौर पर अपने बयान में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है । इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, उनकी चुप्पी को उनकी कमजोरी न समझा जाए । क्योंकि सच हमेशा सच ही रहता है और ये जल्द सामने आ जाएगा ।
















