इरफान खान की कमबैक फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग इन दिनों उदयपुर के ब्रह्मपुरी में जोर-शोर से चल रही है । इरफान खान करीब एक साल बाद किसी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं क्योंकि लंबे समय से वह लंदन में थे, जहां वह अपनी गंभीर बीमारी, न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे थे । इस दौरान फ़ैंस इरफान के लिए दुआएं मांगते रहे और अब जब उन्हें पता चला है कि वह भारत में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रहे हैं । खबरों की मानें तो किसी भी तरह की अनचाही घटना से बचने के लिए मेकर्स ने सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी है ।

Angrezi Medium: इरफान खान के बढ़ते फ़ैंस के कारण सेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इरफान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

फ़ैंस से मिल रहे अटूट प्यार से इरफ़ान काफ़ी खुश हैं और इस पल को खूब एंजॉय कर रहे है । लेकिन फ़ैंस का ये प्यार कभी-कभी शूटिंग में रुकावट बन रहा है इसलिए मेकर्स ने सेट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है ताकि शूटिंग में कोई खलल न पड़े ।

बता दें कि इरफ़ान इन दिनों राधिका मदान, जो फ़िल्म में उनकी बेटी के किरदार में नजर आएंगी, के साथ उदयपुर में शूटिंग कर रहे हैं । यहां से शूटिंग खत्म करने के बाद फ़िल्म की पूरी टीम ब्रिटेन पहुंचेगी, जहां फ़िल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी । हालांकि अभी तक ये ऑफ़िशियल ऐलान तो नहीं किया गया है लेकिन सुनने में आ रहा है कि करीना जल्द ही इरफ़ान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी । इससे पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने अंग्रेजी मीडियम के प्रीक्वल, हिंदी मीडियम में इरफ़ान की पत्नी का किरदार निभाया था ।

राधिका ने फ़िल्म के सेट से क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर को शेयर किया है । जिसे शेयर करते हुए उन्होंने करीना कपूर खान को भी हैशटैग किया है । इससे अब ये साफ़ हो गया है कि इरफ़ान की पत्नी के रूप में करीना कपूर ही नजर आएंगी ।

यह भी पढ़ें : अंग्रेजी मीडियम : इरफान खान को देखने के लिए उमड़ा फ़ैंस का सैलाब, इरफ़ान भी दिल खोलकर मिले अपने फ़ैंस से

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फ़िल्म अंग्रेजी मीडियम को दिनेश विजान द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है ।