Amitabh-Bachchan-Shatrughan-Sinha

दोस्तान फ़िल्म के बाद पूरे 46 साल के बाद अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा एक साथ  फिल्म में काम करने के लिए सहमत हो गए हैं ।

यह अद्भुत जानकारी तब सामने आई जब दोनों अभिनेता ने एक नए टॉक-शो में भाग लिया और जहां उन्होंने पुराने दिनों को याद किया । हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फ़िल्म पिंक देखी और उन्हें ये फ़िल्म काफ़ी पसंद भी आई ।

अत्यधिक प्रशंसा करते हुए सिन्हा कहते हैं कि, क्या फ़िल्म है ! एकदम समयोचित, सोच जगाने वाली और आज के समय का एक दर्पण । तीनों अभिनेत्रियां बहुत खूबसूरत हैं । लेकिन वो अमिताभ बच्चन हैं जिन्होंने अपनी शानदारी अदायगी से पूरी फ़िल्म को मजबूती से थामा हुआ है । उन्होंने एक बार फ़िर ये साबित कर दिया कि वह अपनी तरह के केवल एक है । उनके जैसा कोई नहीं है ।

जब बॉलीवुड के ये दोनों दिग्गज एक साथ साजिद खान और रितेश देशमुख के नए टॉक शो यारों की बारात में मिले, उन्होंने एक झटके में इस शो को हिट कर दिया ।

सिन्हा कहते हैं कि, अतीत में हमारे बीच जो भी मतभेद थे, वो सब भूला दिया गया हैं । हम एक बार फ़िर से पक्के दोस्त बन गए हैं । और हमें बहुत सारे निवेदन मिल रहें हैं कि हम एक साथ फ़िल्म करें । मैं उनके साथ एक बार फ़िर से दोस्ताना फ़िल्म करना चाहूंगा ।

दो बेजोड़ प्रतिष्ठित सितारों को एक साथ फ़िल्म में लाने की तैयारी पहले से ही चल रही है ।