
अभी कुछ दिन पहले ही हमने आपको बताया थ कि ओमंग कुमार ने अपनी पहली पुरुष केंद्रित फिल्म फ़ाइव के लिए पहली बार अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाया है । लेकिन अब सुनने में आया है कि अक्षय कुमार इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं होंगे । फ़िल्ममेकर ओमंग कुमार इन दिनों अपनी पुरुष केंद्रित फिल्म फ़ाइव के लिए नए हीरो की तलाश कर रहे हैं ।
रुस्तम के ठीक बाद, फ़िल्ममेकर नीरज पांडे ने अक्षय कुमार के साथ तुरंत नई फ़िल्म क्रेक का ऐलान कर दिया था । साथ ही अक्षय कुमार नीरज पांडे की ही दूसरी व्यंग्यात्मक कॉमेडी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा का भी हिस्सा होंगे । इसके अलावा, अक्षय हिट व्यंग्यात्मक कॉमेडी फ़िल्म जॉली एलएलबी की दूसरी किश्त जॉली एलएलबी 2 की भी शूटिंग शुरू कर चुके हैं । इस फ़िल्म में अक्षय के अपोजिट हुमा कुरैशी नजर आएंगी । हमने सुना है कि कई सारी फ़िल्में हाथ में होने के चलते अक्षय कुमार को समय की कमी का सामना करना पड़ रहा है । ओमंग कुमार की फ़ाइव के बारें में बात करते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में ये खुलासा किया कि डेट्स नहीं होने के कारण वह इस फ़िल्म को नहीं कर रहे हैं । चूंकि अक्षय के पास तीन फ़िल्में लाइन से हैं इसलिए साल 2017 तक उनका पैक्ड शेड्यूल है ।
अक्षय कुमार की इस साल तीन फ़िल्में रिलीज हुई यथार्थवादी फ़िल्म एयरलिफ्ट, कॉमेडी फ़िल्म हाउसफ़ुल 3 और पीरियड थ्रिलर फ़िल्म रुस्तम । ये तीनों ही फ़िल्मों ने बॉक्सऑफ़िस पर अच्छी साबित हुईं ।
















