Konkona

बहुत दिन पहले, फ़िल्ममेकर प्रकाश झा ने अपने बैनर तले कुछ अपरंपरागत प्लॉटलाइन वाली फ़िल्मों का ऐलान किया था और उन्हीं में से एक थी महिला केंद्रित फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माई बुरखा । कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह की मुख्य भूमिका से सजी ये फ़िल्म टोक्यो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में जाने की तैयारी कर रही है ।

फ़ेस्टिवल के दौरान फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माई बुरखा 'फ़्यूचर ऑफ़ एशियन सिनेमा' श्रेणी की प्रतियोगिता में दिखाई जाएगी । ये फ़िल्म एक छोटे से शहर में रहने वाली चार महिलाएं, जो स्वतंत्रता की तलाश में अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए साहसी कदम उठाती हैं, की गुप्त जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है । फिल्म की निर्देशक, अंलक्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि यह एक लोकल टाउन में आधारित है, ये फ़िल्म दुनियाभर को आकर्षित करेगी । वहीं दूसरी तरफ़, कोंकणा सेन शर्मा को एक प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में एक प्रतियोगिता का एक हिस्सा होने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ । इस फ़िल्म से जुड़कर रत्ना पाठक ने भी खुद को सम्मानित महसूस किया ।

टोक्यो इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 25 अक्टूबर से शुरु होगा और यह 3 नवंबर तक चलेगा । वहीं दूसरी तरफ़, फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माई बुरखा में आहना कुमार, प्लाबिता बोर्थकुर, विक्रांत मैसी, सुशांत सिंह और शशांक अरोड़ा भी नजर आएंगे ।