नागराज मुंजाल ने अपनी मराठी फ़िल्म सैराट से पूरे सिनेमाजगत में हड़कंप मचा कर रख दिया था जिसके बाद बॉलिवुड के दिग्गज फ़िल्ममेकर करण जौहर ने भी इसका हिंदी रीमेक बनाई धड़क । और अब मागराज मुंजाल अमिताभ बच्चन के साथ एक हिंदी फ़ि्ल्म बना रहे हैं जिसका नाम है झुंड । स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म झुंड की शूटिंग नागपुर में शुरू हो चुकी है । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि नागराज मुंजाल ने अपनी इस फ़िल्म के लिए सैराट के स्टार्स आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू को भी कास्ट किया है । और इसी के साथ आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा ।

अमिताभ बच्चन के स्टूडेंट बनेंगे सैराट स्टार्स आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू

झुंड में अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे सैराट स्टार्स आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू

गौरतलब है कि झुंड में जहां अमिताभ एक स्पोर्ट्स कोच के रूप में नजर आएंगे वहीं आकाश और रिंकू उनके स्टूडेंट के रूप में दिखाई देंगे । आकाश और रिंकू की जोड़ी इस फ़िल्म में एक रोमांटिक कपल के रूप में नहीं बल्कि एक प्लेयर के रूप में दिखाई देगी ।

खबर है कि मराठी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सैराट में आर्ची और पर्श्या का किरदार निभाने वाले आकाश और राजगु्रू ऐसे खिलाड़ी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे जो काफ़ी प्रतिभाशाली है और उन्हें अमिताभ अपनी टीम में उनके टैलेंट की वजह से चयन करता है ।

झुंड की बात करें तो यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित होगी, जो गली-मोहल्ले के लड़कों की जुटा कर उनकी एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं । फिल्म में अमिताभ एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे, जो अपने मोहल्ले के बच्चों को फुलबॉल के लिए तैयार करते हैं । रिंकू और आकाश भी फिल्म में फुलबॉल खेलते नजर आएंगे ।

झुंड के अलावा अमिताभ अयान मुखर्जी की आगामी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । इसके बाद वह बदला में दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ एक बार फ़िर उनकी पिंक स्टार तापसी पन्नू नजर आएंगी ।

यह भी पढ़ें : गांव की खटिया और बैलगाड़ी की सवारी कर अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन

अमिताभ की पिछली रिलीज फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था । हालांकि उनके किरदार और अभिनय की हर तरफ़ सराहना की गई थी । अब बिग बी को अपने अगले प्रोजेक्ट्स से काफ़ी उम्मीदें है ।