दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म बदला इस हफ़्ते अपनी दमदार क्राइम थ्रिलर कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है । हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के गीत "औकात" को अपनी आवाज़ देने के बाद, अब माननीय अमिताभ ने 'गुड़िया' को अपनी आवाज़ दी है । आपको बता दें कि "गुड़िया" अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गयी एक कविता है जिसे बदला में इस्तेमाल किया गया है ।

अमिताभ बच्चन ने इस गाने को अपनी आवाज दी
फ़िल्म में तापसी पन्नू का किरदार इस कविता से काफ़ी मिलता-जुलता है इसीलिए अमिताभ ने खुद इस कविता को तापसी के लिए फ़िल्म में शामिल करने का निर्णय लिया है । फ़िल्म में सुनाई देने वाली इस कविता को अमिताभ ने खुद अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया है जो इसे ओर अधिक खास बना देता है । फ़िल्म का सस्पेंस ट्रेलर और पोस्टर देखने के बाद, अब हर कोई फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहा है ।
समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और पसंदीदा फ़िल्म पिंक के बाद, अमिताभ और तापसी पन्नू फ़िल्म बदला में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे । साथ ही, यह बहु प्रतिभाशाली मलयालम अभिनेता टोनी ल्यूक की पहली फिल्म होगी ।
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू अभिनीत बदला का नया गाना 'तुम ना आये' इमोशनल कर देगा
बदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज़्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है । गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें अमिताभ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और 8 मार्च 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।
















