कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था । क्योंकि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शुरूआती लक्षणों में ही अपनी कोरोना जांच करा ली थी इसलिए उनमे कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं मिले । जिसके चलते उनकी हालत स्थिर है । और अब तेजी से दोनों की सेहत में सुधार हो रहा है । संभावना जताई जा रही है अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इस हफ़्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे ।

कोरोना संक्रमित अभिषेक बच्चन अपने पापा अमिताभ से जल्दी ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह हॉस्पिटल से घर तभी लौटेंगे जब अमिताभ ठीक हो जाएंगे

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत में तेजी से सुधार

बच्चन फ़ैमिली से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक दोनों इस हफ़्ते के अंत में हॉस्पिटल से घर आ सकते हैं । सूत्र ने बताया, “घर आने के बाद भी अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या को दो हफ़्तों के लिए घर में ही क्वारंटीन रहना होगा ।”

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन फ़ैमिली के 26 स्टाफ़ मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, बिग बी ने फ़ैंस की दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया

क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन में कोरोना के बेहद मामूली से लक्षण थे इसलिए घर पर रहकर भी उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है । भले ही, अभिषेक अपने पापा अमिताभ से ज्यादा तेजी से ठीक हो रहे हैं लेकिन संभावना है कि वह तब तक हॉस्पिटल से नहीं लौटेंगे जब तक कि अमिताभ पूरी तरह से घर आने की स्थिति में न हो ।