80 साल के अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं ।  अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फ़िल्म फिल्म प्रोजेक्ट K, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आएंगे, की शूटिंग कर रहे थे लेकिन शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते वक्त वह घायल हो गए हैं । इस दौरान  को पसली में चोट लगी है, सांस लेने में भी तकलीफ़ हो रही है । इस हादसे के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी गई है । डॉक्टर्स ने अमिताभ को कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी है । हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेज दिया गया है ।

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर प्रोजेक्ट K के एक्शन सीन शूट करने में अमिताभ बच्चन को लगी चोट ; ब्लॉग में दिया हेल्थ अपडेट- “रिब केज में मांसपेशी फट गई है, सांस लेने में भी तकलीफ़”

शूटिंग में घायल हुए अमिताभ बच्चन

अपने चोटिल होने की खबर खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग के ज़रिए अपने फ़ैंस को दी । अमिताभ ने लिखा, “रिब केज में मांसपेशी फट गई है । शूटिंग रद्द कर दी गई है । पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है । काफी ज्यादा दर्द हो रहा है । हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है । सांस लेने में भी परेशानी हो रही है । इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं । ठीक होने में अभी कुछ हफ़्ते ।

इसी के साथ अमिताभ ने यह भी बताया की चोट लगने की वझ से वह जलसा पर अपने फैंस से नहीं मिल पाएँगे । बिग बी ने लिखा, “जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है । मैं जलसा में आराम कर रहा हूं । जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा । हां, आराम तो चलता ही रहेगा । मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं । आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं ।  इसके अलावा बाकी सब ठीक है ।

80 साल की उम्र में भी अमिताभ एक नहीं बल्कि कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं । अमिताभ की अपकमिंग फ़िल्में हैं- गणपत, घूमर, द उमेश क्रॉनिकल्स, प्रोजेक्ट K, बटरफ्लाई, खाकी 2