Amitabh-Akshay

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, फ़िल्ममेकर आर बाल्की के सबसे पसंदीदा अभिनेता रहे हैं । अमिताभ के बिना आर बाल्की का कोई भी प्रोजेक्ट/फ़िल्म पूरी नहीं होती । यहां तक की बाल्की की पिछली फ़िल्म, 'की एंड का' में भी उन्होंने अमिताभ का एक कैमियो रखा था । और अब एक बार फ़िर अमिताभ आर बाल्की की फ़िल्म में नजर आने वाले है ।

पहले हमने आपको बताया था कि, आर बाल्की पहली बार अपनी आगामी फ़िल्म में अक्षय कुमार को कास्ट करेंगे । हालांकि फ़िल्म से जुड़ी सभी खबरों को फ़िलहाल छुपा कर रखा है लेकिन हमने सुना है कि आर बाल्की एक ऐसे किरदार को बनाने में व्यस्त हैं जिसे फ़िल्म में अमिताभ द्दारा निभाया जाए । वहीं दूसरी तरफ़, यह भी कहा जा रहा है कि अक्षय को, बाल्की द्दारा ऑफ़र किए गए रोल ने काफ़ी प्रभावित किया । अक्षय और अमिताभ ने पहले भी कई फ़िल्मों में साथ काम किया है और उनमें शामिल हैं, आंखे, वक्त: ए रेस अगेंस्ट टाइम, खाकी, एक रिश्ता, फैमिली: खून के रिश्ते, इत्यादि ।

यह कहा जा रहा है कि आर बाल्की की अगली फ़िल्म जीवन के एक हिस्से पर आधारित होगी । शेड्यूल के मुताबिक अक्षय के पास पहले से ही काफ़ी सारी फ़िल्में हैं करने के लिए इसलिए उसके बाद ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी ।