आलिया भट्ट न केवल अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतती हैं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी सभी के दिल में जगह बना लेती है । और अपनी इसी खूबसूरती के कारण आलिया भट्ट एशिया की सबसे खूबसूरत महिला बनी है । मोस्ट ब्यूटीफ़ुल सेक्सिएस्ट एशियन वुमन 2019 की लिस्ट में आलिया भट्ट ने नंबर वन की पोजिशन हासिल की है । वहीं इस सूची में दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर पर रही है ।

आलिया भट्ट एशिया की सबसे सेक्सी महिला बनकर खुश हैं
सबसे खूबसूरत महिला चुने जाने पर अलिया ने कहा, ''मुझे लगता है कि ये हर महिला की एक छुपी हुई इच्छा होती है कि वो 'सेक्सी' कहलाए, इसलिए मैं ये जानकार बहुत खुश हूं कि अब मैंने ऑफ़िशियल ये टैग पा लिया । वैसे मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं जिसने मेरे लिए वोट किया और मुझे इस चार्ट पर सबसे ऊपर रखा । लेकिन मैं आपसे एक और चीज शेयर करना चाहूंगी कि, सच्ची सुंदरता दिल की होती है दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा । हम सबको इस पर ध्यान देना चाहिए ।''
आलिया के लिए इस साल को उनके लिए शानदार बताया गया है जहां उन्होंने अभिनय में कई अवार्ड तो जीते ही साथ ही वह 2020 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री गली ब्वॉय की अभिनेत्री भी हैं ।
लंदन की 'Eastern Eye'साप्ताहिक मैगजीन द्दारा कराए गए सर्वे में एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची तैयार की गई है । इस सूची में तीसरे स्थान पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान, चौथे स्थान पर पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, पांचवे स्थान पर सुरभि चंदना, छठे स्थान पर कैटरीना कैफ़ और सातवें स्थान पर शिवांगी जोशी है ।
यह भी पढ़ें : IT’S OFFICIAL! आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली ने अनाउंस की गंगूबाई काठियावाड़ी, अगले साल इस दिन होगी रिलीज
वहीं दीपिका को इस दशक की सबसे ब्यूटीफुल महिला चुना गया है । इसमें दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, तीसरे पर पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, चौथे स्थान पर कैटरीना कैफ़ और पांचवे स्थान पर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी है ।
















