बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री में शुमार आलिया भट्ट जहां इन दिनों अपनी इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी हैं वहीं उन्होंने एक और सो्शल ड्रामा फ़िल्म के लिए हामी भर दी है । आलिया भट्ट के साथ यह आगामी सोशल ड्रामा फ़िल्म को हिंदी मीडियम के डायरेक्टर साकेत चौधरी डायरेक्ट करेंगे और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे ।

आलिया भट्ट को पसंद आई साकेत चौधरी की स्क्रिप्ट
हिंदी मीडियम के बाद, साकेत चौधरी एक अन्य स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे जिसमें ह्यूमर और मैसेज दोनो था । फ़िल्म की कहानी भारत के केंद्र में सेट है । और अब आलिया को साकेत चौधरी की यह स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई है और उन्होंने इस फ़िल्म के लिए हामी भर दी है । वह जल्द ही इस फ़िल्म को ऑफ़िशियली साइन करेंगी ।
फ़िलहाल फ़िल्म के लीड एक्टर, जो कि आलिया के अपोजिट नजर आएंगे, की तलाश जारी है । एक बार जब फ़िल्म की कास्ट फ़ाइनलाइज हो जाएगी उसके बाद मेकर्स इस फ़िल्म का ऑफ़ि्शियल ऐलान कर देंगे ।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने पर आलिया भट्ट ने स्पेशल तरीके से दी बधाई
आलिया की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही दो बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी । ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी दोनों ही फ़िल्में इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है । जबकि अगले साल आलिया, करण जौहर की तख्त और साउथ फ़िल्म RRR में भी दिखाई देंगी ।
















