अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर यह शेयर करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी कि वह पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। सबका ध्यान इस बात पर गया कि शाहरुख़ खान की बहुचर्चित फिल्म किंग की शूटिंग भी इस समय पोलैंड में हो रही है। हालांकि अक्षय की तरफ़ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन समय और जगह के मेल ने फैन्स को उत्साहित और जिज्ञासु बना दिया है।

शाहरुख खान की किंग में हुई अक्षय ओबेरॉय की स्पेशल एंट्री ; पोलैंड में चल रही शूटिंग को करेंगे जॉइन ?

शाहरुख खान की किंग में अक्षय ओबेरॉय

फैन्स ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि अक्षय शायद इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर की स्टार कास्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन अटकलों को और मज़बूती देता है अक्षय का किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ पुराना रिश्ता। दोनों पहले फ़ाइटर और फ़्लेश जैसी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं, और उनकी अच्छी ट्यूनिंग से ये संभावना और बढ़ जाती है कि अक्षय को किंग के लिए लिया जा सकता है।

एक सूत्र के अनुसार, “हाँ, किंग की शूटिंग इस समय पोलैंड में हो रही है। अगर अक्षय वहाँ जा रहे हैं, तो लोगों का जोड़-तोड़ करना स्वाभाविक है, लेकिन जब तक आधिकारिक घोषणा न हो, कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता।”

फिलहाल, फैन्स को इंतज़ार करना होगा कि क्या अक्षय ओबेरॉय सच में शाह रुख़ खान के इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं या नहीं।