Toilet-Ek-Prem-Katha-1

केप टाउन से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे अक्षय कुमार ने आते से ही, देश के पावन शहर मथुरा में अपनी आगामी फ़िल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की शूटिंग शुरू कर दी । और वहां ऐसा कुछ हुआ जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करेगा । अक्षय कुमार की फ़िल्म की शूटिंग के पहले दिन ऐसी घटना हुई जो किसी चमत्कारिक दैवीय हस्तक्षेप से कम नहीं थी ।

जैसे ही अक्षय कुमार ने अपने होटल में प्रवेश किया उसी पल वह लॉबी में आए, और वहां अक्षय से कुछ अजनबियों ने संपर्क किया । वे अजनबी 'हरे कृष्णा, हरे रामा' का जाप कर रहे थे, उन्होंने अक्षय के हाथ में भगवद गीता की एक कॉपी थमाई । वे अजनबी विदेशी थे, इसलिए जाहिरतौर पर वे अक्षय कुमार के प्रोफ़ेशन और उनके स्टारडम से अंजान थे । ये जानकारी हमारे सूत्रों ने हमें दी ।

अक्षय के लिए, फ़िल्म की शूटिंग के पहले दिन ऐसी शुरूआत होना, अक्षय को काफ़ी पसंद आया होगा ।

सूत्रों के मुताबिक, “कोई भी बॉलीवुड फ़िल्म बिना किसी मुहुर्त के अधूरी है और अजनबियों द्दारा एक पवित्र-धार्मिक पुस्तक का सौंपा जाना, ये किसी मंगलकारी कार्य से कम नहीं है ।” अक्षय निसंदेह इस भाव प्रदर्शन से बहुत अभिभूत हुए तुरंत ही ट्विटर पर इस घटना का जिक्र कर डाला ।

'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' एक प्रेम कहानी जो की एक व्यंग्यात्मक फिल्म है । भारत में खुले में शौच करने के खतरे की पृष्ठभूमि पर आधारित ये फ़िल्म एक ओर तो प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को समर्थन करती है तो दूसरी ओर सफाई का ध्यान नहीं रखने वालों के लिए चुभते व्यंग्य के बीच दर्शकों को हास्य परोसती है ।

अबुदानितिया एंटरटेंमेंट के विक्रम मल्होत्रा कहते हैं, यह सही है, कि हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं । इसके अलावा, बॉलीवुड फिल्में, जहां शूटिंग के लिए लोकेशन तैयार की जाती है, उसके विपरीत हम वास्तव में असल के लोकेशन की शूटिंग कर रहे हैं ।

मथुरा हमारे लिए पहली शुरूआत है ।

अक्षय कुमार द्दारा उनकी फ़िल्म का इस रफ़्तार में शूटिंग करने को देखकर लगता है कि यदि अक्षय कुमार साल 2016 में ही अपनी फ़िल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की शूटिंग खत्म कर दें तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा ।